Friday, March 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जिला प्रशासन ने 10 बजे रात तक ही आतिशबाजी करने की अनुमति दी, पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कर रहा नियंत्रित रखने की तैयारी

November 12, 2023
in Jharkhand
जिला प्रशासन ने 10 बजे रात तक ही आतिशबाजी करने की अनुमति दी, पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कर रहा नियंत्रित रखने की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची में पटाखों का कारोबार हर साल के मुकाबले इस साल 25 फीसदी तक बढ़ा है। जिला प्रशासन की ओर से पूरे राजधानी के पांच विभिन्न इलाकों में पटाखा बाजार लगाया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग हर मुहल्ला में छोटी-बड़ी दुकानें लगी हैं। ऐसे में शनिवार की देर रात तक लगभग 65 करोड़ रुपए के पटाखे का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इस साल ग्रीन पटाखों का खूब बाजार रहा है। ग्रीन पटाखों की रेंज हर उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध हैं। प्रदूषण की कम संभावना को देखते हुए ऐसे पटाखों की खरीदारी लोग कर रहे हैं। बता दें कि जिला प्रशासन ने 10 बजे रात तक ही आतिशबाजी करने की अनुमति दी है। इसके लिए पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने वायु प्रदूषण, ध्वनि समेत अन्य को नियंत्रित रखने की तैयारी शुरू कर दी है।

‘छठ पूजा तक जारी रहता है पटाखों की बिक्री’

दुकानदारों ने बताया कि आज भी बाजार में पटाखों की बिक्री होगी और यह सिलसिला छठ पूजा तक जारी रहता है। ग्रीन पटाखों को लेकर लोगों के बीच काफी आकर्षण देखा जा रहा है। पटाखा व्यापारी आशीष विजयवर्गीय बताते हैं कि पटाखों का बड़ा रेंज बाजार में उपलब्ध है, जिसमें कलर कोटी अनार, कलर स्मोक, रोलर कास्टर से लेकर मल्टी शाट के रेंज के पटाखे खूब बिक रहे हैं।

बाजार में 30, 60 और 100 प्रकार के स्काई शाट्स की विशेष मांग है। इनकी कीमत 650 से लेकर 2600 रुपये तक है। वहीं एक हजार से लेकर 10 हजार तक के चटाई बम की भी मांग है।

बच्चों की पहली पसंद बने ग्रीन पटाखे

एक ओर जहां सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों से बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर पर चिंता प्रकट की है तो दूसरी ओर, ग्रीन पटाखों की मांग 30 प्रतिशत तक राजधानी में बढ़ी है।

राज्य सरकार ने भी ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया था। इस कारण पिछले वर्ष पटाखा बाजार पर 30 से 40 प्रतिशत तक असर पड़ा था। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ विशेष रुप से ग्रीन पटाखों की खरीदारी करने पहुंचे।

बाजार में हर रेंज के अब भी पटाखे

रांची में ग्रीन और सामान्य दोनों तरह के पटाखों का बड़ा रेंज उपलब्ध है। जिसमें कलर कोटी अनार, कलर स्मोक, रोलर कास्टर से लेकर मल्टी शॉर्ट के कई रेंज बिक रहे हैं। जहां कीमत की बात करें तो बाजार में 30, 60 और 100 प्रकार के स्काई शाट्स की विशेष मांग है। इनकी कीमत 650 से लेकर 2600 रुपये तक है। वहीं एक हजार से लेकर 10 हजार तक के चटाई बम की भी मांग है। ग्रीन पटाखे 100 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक के ग्रीन पटाखे बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें सेवन साउंड, अनार, राकेट, जलेबी, गाडजिला बम, तोता बम, रंग-बिरंगी फूलझड़ियां, स्वास्तिक व्हील, हेलिकाप्टर पटाखे, 30 शाट्स, 50 शाट्स, हंटर कलर, कलर्ड अनार आदि शामिल हैं।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.