समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त -सह- जिला समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की बैठक आयोजित की गई है। PC&PNDT की बैठक में सिविल सर्जन गढ़वा डॉo अवधेश सिंह द्वारा पीसी & पीएनडीटी ऐक्ट पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिले में सेक्स रेश्यो, अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई का निदेश दिया, जिससे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराया जा सके। वहीं नए क्लीनिक के लाइसेंस हेतु आए 04 आवेदन यथा- यासमीन क्लिनिक रंका, मिलाप अल्ट्रासाउंड सेंटर, मेराल अल्ट्रासाउंड सेंटर मेराल, आरोग्यम अल्ट्रासाउंड केंद्र, गढ़वा एवं कांडी अल्ट्रासाउंड सेंटर, कांडी नाम से प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं PC&PNDT ACT के तहत अहर्ता रखने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के पश्चात ही लाइसेंस निर्गत करने की बात कही।

वैसे अल्ट्रासाउंड सेंटर जिनका लाइसेंस पूर्ण हो गया है, उन्हें लाइसेंस रिनुअल के लिए आवेदन करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बिना लाइसेंस रिन्यूअल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन ना हो, यह सुनिश्चित कराया जाए। वहीं बैठक में सिविल सर्जन ने पीसी & पीएनडीटी एक्ट के तहत कुछ नियमों में हुए बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि नए नियम के अनुसार केंद्र के बाहर डॉक्टर का नाम, मोबाइल नंबर एवं फोटो लगवाना अनिवार्य है। साथ ही केंद्र के बाहर “यहां लिंग परीक्षण नहीं होता है” से संबंधित एक बोर्ड लगाना भी आवश्यक है। उपायुक्त ने नए नियमों का अनुपालन अविलंब सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी लाइसेंस प्राप्त केन्द्रों को उक्त नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने हर 15 दिनों में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वैसे केंद्र जो नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें दो बार नोटिस देते हुए अविलंब सील करने को कहा गया। साथ बैठक में अनुपस्थित पाए गयें चिकित्सकों को कारणपृच्छा करने हेतु सिविल सर्जन डॉo सिंह को निदेशित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे, ओएसडी पदाधिकारी संदीप भगत, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गढ़वा, DPC जेवियर एक्का, डीडीएम सुजीत कुमार मुंडा, अन्य चिकित्सा पदाधिकारी समेत चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थें।










