Wednesday, April 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

गढ़वा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

February 14, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय व समीक्षा बैठक का आयोजन, विभिन्न अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निदेश

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं विभिन्न निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ जिले में चलाये जा रहें विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक के दौरान नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत मंझिआंव एवं श्री बंशीधर नगर समेत गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, पेय जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, खेल विभाग, 15वें वित्त, नीति आयोग एवं एन.एच. समेत कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई एवं इसके अंतर्गत चल रहे कार्यों को ससमय पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विभिन्न सड़क निर्माण को लेकर समीक्षा करते हुए निदेशित किया गया कि बिना एनओसी लिए कोई भी कार्य न करें। साथ ही पेय जलापूर्ति योजना के तहत बिछाये जा रहे पाइपलाइन से सड़कों को हो रही क्षति की भरपाई संबंधित एजेंसी द्वारा सड़क की मरम्मती करते हुए करने हेतु निर्देशित किया गया। पेय जलापूर्ति योजनाओं के तहत विभिन्न खराब पड़े जलमीनारों को चिन्हित करते हुए शीघ्र ही मरम्मती करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य के लिए 15वें वित्त से बने सभी खराब पड़े जलमीनार का सर्वे करते हुए जीपीडीपी में शामिल करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए पथ निर्माण विभाग एवं एन.एच. से समन्वय स्थापित करते हुए क्षतिग्रस्त बिजली पोल को दुरुस्त करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, विद्युत विभाग गढ़वा को दिया गया। खेल विभाग की समीक्षा करते हुए खेल विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण हो रहे खेल के मैदानों एवं पर्यटन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य को शीघ्र ही मूर्त रूप देने हेतु जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल गढ़वा को विभिन्न निर्माणाधीन सरकारी भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए संबंधित विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बन रहे विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की भी समीक्षा की गई एवं सिविल सर्जन गढ़वा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर अशोक कुमार समेत विभिन्न अभियंत्रण विभागों के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद गढ़वा एवं नगर पंचायत मंझिआंव एवं श्री बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर समेत अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
  • गढ़वा में जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित! 07 अप्रैल का कार्यक्रम रद्द, प्रशासन ने जताया खेद – नई तारीख शीघ्र घोषित होगी
  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.