Tuesday, October 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 से संबंधित जिला उज्ज्वला समिति की बैठक संपन्न की गई

October 20, 2023
in Jharkhand
प्रिवेंशन ऑन ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज अमोंग चिल्ड्रन एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग ऑन ज्वाइंट एक्शन प्लान
Share on FacebookShare on Twitter
उज्ज्वला समिति की बैठक

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 से संबंधित जिला उज्ज्वला समिति की बैठक संपन्न की गई। उपायुक्त गढ़वा श्री जमुआर द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के कार्यान्वयन के संदर्भ में जिला नोडल पदाधिकारी राम विनय कुमार से जानकारी प्राप्त की गई कि उक्त योजना के तहत इस जिला का कितना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

एवं अभी तक कितने लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। वर्तमान में गढ़वा जिला अंतर्गत 283786 परिवारों, जो राशन कार्ड से आच्छादित हैं, में 195149 लाभुकों को पूर्व में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान में लगभग 88637 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना है।

गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया

उन्होंने बताया कि इस गैप को भरने के लिए जिला अंतर्गत विभिन्न गैस एजेंसियों के कुल 29 गैस वितरकों से यह कार्य कराया जाएगा। उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी गैस वितरकों से दिनांक 10 नवंबर 2023 तक योग्य लाभुकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए केवाईसी करना एवं इस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही गढ़वा जिले के सभी गैस वितरकों की सूची जिला नोडल पदाधिकारी गढ़वा को उपलब्ध कराने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया एवं उक्त योजना से संबंधित जानकारी को सभी प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित करने हेतु निदेशित किया गया।

समीक्षात्मक बैठक आयोजित

इस संदर्भ में पुनः दिनांक 11 नवंबर 2023 को समीक्षात्मक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक के दौरान अपर समाहर्ता गढ़वा पंकज कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडे, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा विकास कुमार, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय समेत आपूर्ति विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
Jharkhand

दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता

October 6, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम

October 6, 2026
गढ़वा की ‘उद्यमी दीदियों’ के सपनों को लगेंगे पंख! ‘झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम’ का शानदार आगाज; DC ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ
Jharkhand

गढ़वा की ‘उद्यमी दीदियों’ के सपनों को लगेंगे पंख! ‘झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम’ का शानदार आगाज; DC ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ

October 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
  • गढ़वा की ‘उद्यमी दीदियों’ के सपनों को लगेंगे पंख! ‘झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम’ का शानदार आगाज; DC ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.