Thursday, February 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए डीके शिवकुमार, काल भैरव का भी लिया आशीर्वाद, बोले- MP में कांग्रेस को कर्नाटक से भी मिलेगी बड़ी जीत

June 11, 2023
in MP/UP, Top News
DK Shivkumar
Share on FacebookShare on Twitter

उज्जैन : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रविवार को भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने महाकाल के सेनापति काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया। महाकाल का दर्शन करने के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने राज्य की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कर्नाटक से भी बड़ी जीत मिलेगी।

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की बनेगी सरकार- डीके शिवकुमार

इन दिनों कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे शनिवार की रात उज्जैन पहुंच गए थे। उन्होंने भगवान महाकाल के सेनापति काल भैरव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे रविवार सुबह भस्म आरती में भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार आने वाली है। कर्नाटक से ज्यादा सीटें मध्य प्रदेश में आएंगी। उन्होंने कहा कि वे भगवान महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं। पहले भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंच चुके हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि हिंदू, मंदिर और धार्मिक परंपराएं किसी राजनीतिक पार्टी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं हैं। इस पर सभी की आस्था टिकी हुई है।

कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात भी की। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक महेश परमार, शोभा ओझा सहित कई नेता डीके शिवकुमार के साथ धार्मिक स्थानों पर भी दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के इलेक्शन को लेकर डीके शिवकुमार से लंबी बातचीत भी की।

कर्नाटक की खुशहाली और सेवा की प्रार्थना

जब डीके शिवकुमार से मीडिया ने पूछा कि उन्होंने भगवान महाकाल से क्या मांगा है ? तो इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भगवान महाकाल से कर्नाटक की खुशहाली और जनता की सेवा की प्रार्थना की है। भगवान महाकाल का ही आशीर्वाद है कि आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। भगवान महाकाल का आशीर्वाद सदा कर्नाटक की जनता पर बना रहे और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उस पर खरे उतर पाएं।

Related Posts

गढ़वा में जनसुनवाई फिर टली! 13 फरवरी का कार्यक्रम अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से स्थगित – उपायुक्त ने मांगी माफी, नई तारीख जल्द घोषित होगी!
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई फिर टली! 13 फरवरी का कार्यक्रम अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से स्थगित – उपायुक्त ने मांगी माफी, नई तारीख जल्द घोषित होगी!

February 12, 2026
झारखंड विधानसभा में डिजिटल क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन – अब पेपरलेस विधायी कार्य, टैबलेट वितरण और प्रशिक्षण से सत्र होंगे आसान!
Jharkhand

झारखंड विधानसभा में डिजिटल क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन – अब पेपरलेस विधायी कार्य, टैबलेट वितरण और प्रशिक्षण से सत्र होंगे आसान!

February 12, 2026
रांची में महाशिवरात्रि का भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने पहाड़ी मंदिर शिव बारात के मुख्य अतिथि – महोत्सव समिति ने सपरिवार आमंत्रित किया, 15 फरवरी को होगा धार्मिक-सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

रांची में महाशिवरात्रि का भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने पहाड़ी मंदिर शिव बारात के मुख्य अतिथि – महोत्सव समिति ने सपरिवार आमंत्रित किया, 15 फरवरी को होगा धार्मिक-सांस्कृतिक महाकुंभ!

February 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनसुनवाई फिर टली! 13 फरवरी का कार्यक्रम अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से स्थगित – उपायुक्त ने मांगी माफी, नई तारीख जल्द घोषित होगी!
  • झारखंड विधानसभा में डिजिटल क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन – अब पेपरलेस विधायी कार्य, टैबलेट वितरण और प्रशिक्षण से सत्र होंगे आसान!
  • रांची में महाशिवरात्रि का भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने पहाड़ी मंदिर शिव बारात के मुख्य अतिथि – महोत्सव समिति ने सपरिवार आमंत्रित किया, 15 फरवरी को होगा धार्मिक-सांस्कृतिक महाकुंभ!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.