माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने राज भवन में भेंट की एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। इस क्रम में उन्होंने महामहिम राज्यपाल से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में विदेशी भाषा से संबंधित पाठ्यक्रम जापानी, कोरियन और चीनी भाषा की पढ़ाई को शीघ्र ही प्रारंभ करने के विषय में अवगत कराया। इसके उपरांत कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने , ए टेक्सट बुक ऑफ एनवायर्नमेंटल स्ट्डीज की एक प्रति माननीय कुलाधिपति को भेंट किया। यह पुस्तक नई शिक्षा नीति को ध्यानगत रखते हुए विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग के शिक्षकों द्वारा लिखी गई है।










