डुमरी (गिरिडीह) : डुमरी के एनएच 19 औरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक एवं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति को देखते हुए एनएच एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है। लोगों की माने तो घटना बगोदर थाना क्षेत्र के औरा का है।
मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार यादव तथा घायल की पहचान नारायण यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो गाँव के निवासी है। घटना की सूचना पर मृतक और घायल के परिजन डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे। घरवालों के अनुसार दोनों किसी काम से खांखी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच औरों के पास यह घटना हुई। इधर डुमरी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु गिरीडीह भेजने की तैयारी में जुड़ चुकी है।










