आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर तथा व्यय प्रेक्षक दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी वाणिज्यकर विभाग, उत्पाद विभाग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग तथा अग्रणी जिला प्रबंधक गढ़वा सहित अन्य अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर एमसीसी तथा ईईएम कोषांग की समीक्षा की गई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2024 में अभी तक इन विभागों के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यय प्रेक्षक के द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों को अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी से करने, नियमित रूप से जाँच करने, बैंक लेनदेन पर नजर रखने सहित अन्य निदेश दिए।

मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त सह एमसीसी कोषांग के पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह व्यय अनुश्रवण कोषांग पदाधिकारी परमेश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









