Saturday, March 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची: निर्वाचन से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य: के. रवि कुमार

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों ने झारखंड के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण।

October 5, 2024
in Jharkhand, Top News
रांची: निर्वाचन से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य: के. रवि कुमार
Share on FacebookShare on Twitter
  • निर्वाचन से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर के पदाधिकारियों के लिए निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग अनिवार्य– के. रवि कुमार।
  • पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों ने झारखंड के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण।

====================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी अपनी महती भूमिका निभाते हैं। जिस प्रकार प्रिसाईडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर के लिए निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग कराई जाती है उसी प्रकार निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करते हुए उनकी ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करना है। इससे ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में स्पष्टता आएगी। साथ ही वे अपनी जिमेवारियां तत्परता से निभा सकेंगें और उन्हें यह मालूम रहेगा की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान क्या करना है और क्या नहीं। वे आज राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में संबोधित कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री आरिज आफताब ने पदाधिकारियों को चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रारंभिक कार्य एवं मतदान केन्द्रों का वर्गीकरण, वल्नरेबिलिटी का मूल्यांकन और क्रिटिकल विश्लेषण के विषयों एवं मतदान पूर्व, मतदान दिवस और मतदान के पश्चात की अवधि के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विषयों पर बिंदुवार विस्तृत रूप से रेखांकित किया ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तमिलनाडु श्री सत्यव्रत साहू ने अपने प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जरूरतों का आकलन स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से उनके समन्वयन एवं राज्य के पुलिस बल के साथ उनकी तैनाती से संबंधित विषयों को रेखांकित करते हुए उनसे संबंधित स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को भूमिका को रेखांकित किया। निर्वाचन के दौरान कानून–व्यवस्था, जिसमें एमसीसी एवं व्यय निगरानी, ​​नवाचार एवं सुधार से संबंधित प्रासंगिक मुद्दों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त करते हुए उनकी शंकाओ का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री ए.वी. होमकर, राज्य सीएपीएफ के नोडल डीआईजी श्री इंद्रजीत महथा, पुलिस हेडक्वार्टर के निर्वाचन सेल के डीआईजी श्री धनंजय कुमार कुमार सिंह, रांची, हजारीबाग, चाईबासा, पलामू, बोकारो एवं दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी, सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक,जिलों के निर्वाचन प्रकोष्ठ के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.