रांची : 2024 में होने वाले लोकसभा और झारखंड में विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। शायद यह पहला मौका है जब जिला स्तरीय बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र शिरकत किये है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा भी इस बैठक में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सारठ विधायक रणधीर सिंह और जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
30 मई से 30 जून तक चलेगा मासव्यापी अभियान
केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूरा हो रहा है। इसको यादगार बनाने के लिए भाजपा पार्टी ने कई कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा वार 50 विशिष्ट लोगों की सूची बना कर उनसे संपर्क कर केंद्रीय नेतृत्व कर्ता की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा डोर टू डोर जाकर इस नौ साल में राष्ट्र निर्माण की प्रमुख उपलब्धियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युग परिवर्तन करने की पहल, महत्वपूर्ण विकास योजना, विश्व भर के नेतृत्व कर्ता के रुप पहचान बनाने वाले नरेंद्र मोदी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
23 जून को डिजिटल रैली को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी
30 मई से मासव्यापी कार्यक्रम के तहत 23 जून को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल रैली को संबोधित किया जाएगा। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। इस दिन देश भर के 10 लाख बूथों पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित किया जाएगा। झारखंड प्रदेश के भाजपा महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि यह रैली विश्व में सबसे बड़ा प्रसारण वाला रैली होगा।
2024 चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी
इस बैठक में मिले टिप्स के अनुसार आज से ही भाजपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि भाजपा एक निश्चित रणनीति के तहत चुनावी मैदान में उतरती है। हार हो या जीत दोनों को खुले मन से स्वीकार करती है। इन्होंने बताया कि भाजपा स्वस्थ लोकतंत्र की व्यवस्था को मजबूत करने पर विश्वास रखती है।