रांची : पर्यावरण एवं जलवायु को ध्यान में रखते हुए 1 से 7 जून तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस 7 दिवसीय कार्यक्रम का उदघाटन सत्र 1 जून को कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में हुआ।

प्रतियोगियों को मिली इनाम की राशि और प्रमाणपत्र
कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय के IQAC, NSS और NCC के संयुक्त तत्वावधान में सफलता पूर्वक किया गया। इस दौरान 1 जून को उदघाटन सत्र, 2 जून को फोटोग्राफी और शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता, 3 जून को डिबेट प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 4 जून को नुक्कड़ नाटक, 5 जून को बायसाइकिल रैली और शपथ ग्रहण, 6 जून को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया।
आज विश्वविद्यालय सभागार में कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में समापन समारोह का आयोजन किया गया। 7 दिनों तक चले इस कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी को 3000 की राशि के साथ प्रमाण पत्र, दूसरे स्थान के विजेता प्रतियोगी को 2000 की राशि के साथ प्रमाण पत्र और तीसरे स्थान पर आनेवाले प्रतियोगी को 1000 की राशि और प्रमाण पत्र दिया गया।

मौके पर कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इस पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी पर्यावरण और उनसे जुड़े बिंदुओं पर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एक सकारात्मक संदेश देने में पूर्णतः सफल रहे। उन्होंने कहा इन कार्यक्रमों से न सिर्फ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आयेगी बल्कि स्वच्छता अभियान आदि अभियान से सामूहिकता की भावना का समावेश होगा।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के पूर्व कुलपति
विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के पूर्व कुलपति डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विश्वविद्यालय में एक सकारात्मक वातावरण का सृजन होता है। उन्होंने विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने इस आयोजन समिति के प्रत्येक सदस्यों के साथ शिक्षक कर्मी के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रतियोगियों को भी धन्यवाद दिया। मौके पर डॉ गीतांजलि सिंह, डॉ विनय भरत, डॉ अभय कृष्ण सिंह, डॉ शमा सोनाली सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
ये भी पढ़े :- डीएसपीएमयू में पर्यावरण एवं जलवायु सप्ताह का समापन, 1 से 7 जून तक चला कार्यक्रम










