Thursday, April 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में अफवाह फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त

अफवाह फैलाना संगीन अपराध, दर्ज होगी प्राथमिकी: उपायुक्त की अपील

February 21, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में अफवाह फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई :उपायुक्त
  • अफवाह फैलाना संगीन अपराध, दर्ज होगी प्राथमिकी
  • उपायुक्त ने आमलोगों से की अपील, कहा- अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को देकर जिम्मेवार नागरिक होने का निभाएं कर्तव्य
गढ़वा। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गढ़वा जिला में पूरी सतर्कता के साथ संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया में कुछ अफवाह फैलाने का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है, साईबर सेल एवं प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा जाँच कर कार्रवाई की गई है।
जैक से प्राप्त प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका को कोषागार एवं संबंधित बैंक के बज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। बज्रगृह में 24*7 CCTV सहित सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त रहते हैं। परीक्षा की तिथि को निर्धारित विषय का प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका गश्तीदल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विडियोग्राफी/CCTV कैमरा की निगरानी में केन्द्राधीक्षक को उपलब्ध कराया जाता है। पुनः परीक्षा समाप्ति के उपरांत गश्तीदल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका कोषागार, गढ़वा के बज्रगृह में सुरक्षित रखा जाता है। जैक के पदाधिकारी/कर्मी सुरक्षा के साथ ले जाते है।
उपायुक्त श्री जमुआर ने बताया कि गढ़वा जिला में साईबर सेल नियमित रूप से कार्यशील है, सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। साईबर सेल गढ़वा के कंट्रोल रूम का संपर्क नम्बर 7643984021 है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का अफवाह फैलाना एक संगीन अपराध है, आरोपी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही झारखण्ड अधिविद्य परीक्षा नियमावली में निहित प्रावधान के तहत भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने गढ़वा जिला के सभी आमजनों से अपील किया है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का अफवाह न फैलाएँ, और यदि किसी भी प्रकार के अफवाह या अन्य जानकारी प्राप्त हो तो उसे सोशल मीडिया पर शेयर न करे। सोशल मीडिया में इस तरह की भ्रांतियां उजागर होने पर साईबर सेल गढ़वा द्वारा तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलेवासियों से अपील है कि संज्ञान में आने पर जिला नियंत्रण कक्ष, पुलिस/प्रशासनिक पदाधिकारी को अविलंब सूचित कर जिम्मेवार नागरिक के कर्तव्य को निभाएँ।

Related Posts

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

April 9, 2026
दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
Jharkhand

दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस

April 9, 2026
मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
Jharkhand

मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

April 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
  • दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
  • मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.