एमडीए 2024 के आलोक में फाइलेरिया जागरूकता अभियान राजकीयकृत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय गढ़वा में आयोजित किया गया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज राजकीयकृत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय गढ़वा में छात्राओं के बीच स्वास्थ्य विभाग कि ओर से एमडीए को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं को विस्तार पूर्वक फाइलेरिया के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पी.सी.आई. संस्था के जिला समन्वयक आनंद प्रसाद ने कहा कि फाइलेरिया रोग संक्रमित मादा क्युलेक्स मच्छर के काटने से होता है।

यह एक संक्रामक रोग है और पैरों व हाथों में सूजन होना इसके मुख्य लक्षण है। उन्हें एमडीए चक्र के दौरान आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक फाइलेरिया से रोकथाम के लिए खिलाए जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली सेवन करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रेयाज अहमद एवं शिक्षक गण और काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।










