Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज की जाएगी FIR, जानिए पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिये निर्देश

April 28, 2023
in National, Top News
pahalwan
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (28 अप्रैल) को सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमने तय किया है कि आज बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों के मामले में FIR दर्ज कर ली जाएगी।

जांच के लिए STF के गठन का अनुरोध

इसके बाद पहलवानों की तरफ से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने सुरक्षा की मांग की। जांच के लिए STF के गठन का भी अनुरोध किया। इसपर सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि यह विषय दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर छोड़ देना चाहिए सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। इसपर तुषार मेहता ने कहा कि अब यह मांग कुछ अधिक है। पुलिस कमिश्नर ज़िम्मेदार अधिकारी हैं।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सॉलिसीटर जनरल से क्या कहा?

इसके बाद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सॉलिसीटर जनरल हम आपका वक्तव्य रिकॉर्ड कर लेते हैं। 1 हफ्ते बाद हमें आगे की जानकारी दी जाए। सॉलिसीटर जनरल ने इसपर कहा कि यह उचित नहीं है। हर मामले में सीधे कोर्ट की या पूर्व जज की निगरानी की मांग की जाती है। शायद खिलाड़ी खुद नहीं जानते कि उनके नाम पर कुछ और भी चल रहा है।

‘नाबालिग खिलाड़ी पर खतरे की समीक्षा कर पुलिस कमिश्नर दें सुरक्षा’

चीफ जस्टिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करने की बात कही है। हम अभी जांच के लिए STF बनाने पर कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाबालिग खिलाड़ी पर खतरे की समीक्षा कर पुलिस कमिश्नर उसे सुरक्षा दें। बाकी खिलाड़ियों की सुरक्षा की भी समीक्षा हो। अगले शुक्रवार को मामला दोबारा सुनवाई के लिए लगाया जाएगा।

क्या है मामला?

पहलवानों का आरोप है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण ने यौन उत्पीड़न किया है। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित देश के कई पहलवान रविवार से दिल्ली के जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

Related Posts

गढ़वा में सरकारी स्कूलों की डिजिटल निगरानी का नया खाका तैयार! ई-विद्या वाहिनी और FLN मूल्यांकन पर महा-प्रशिक्षण शुरू; DEO और DSE ने संकुल प्रभारियों को दिया सफलता का मंत्र
Jharkhand

गढ़वा में सरकारी स्कूलों की डिजिटल निगरानी का नया खाका तैयार! ई-विद्या वाहिनी और FLN मूल्यांकन पर महा-प्रशिक्षण शुरू; DEO और DSE ने संकुल प्रभारियों को दिया सफलता का मंत्र

July 8, 2026
रांची के ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन! “जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति” ने दिया सादर आमंत्रण; 16 जुलाई से गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष
Jharkhand

रांची के ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन! “जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति” ने दिया सादर आमंत्रण; 16 जुलाई से गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष

July 8, 2026
केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक
Public Reporter

केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक

July 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में सरकारी स्कूलों की डिजिटल निगरानी का नया खाका तैयार! ई-विद्या वाहिनी और FLN मूल्यांकन पर महा-प्रशिक्षण शुरू; DEO और DSE ने संकुल प्रभारियों को दिया सफलता का मंत्र
  • रांची के ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन! “जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति” ने दिया सादर आमंत्रण; 16 जुलाई से गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष
  • केरल के वायनाड में कुदरत का कहर, भीषण भूस्खलन से हाहाकार! टनल प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई मजदूर; CM ने बुलाई आपात बैठक

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.