रांची : रांची जिला ताइक्वांडो संघ एवं द रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर के द्वारा, रांची प्रेस क्लब के प्रांगण में प्रथम भगवान बिरसा मुंडा रांची डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 शुरू हुआ। इसका उद्घाटन झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने खिलाडियों के चेस्ट गार्ड पर पांच मार कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय के धर्मेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
185 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगेरियों में लिया भाग
प्रतियोगिता का संचालन मुख्य तकनीकी अधिकारी एम मोदस्सर, अकीब जावेद खान ने किया। जिसमें रांची जिला के सरला बिरला पब्लिक स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैराली पब्लिक स्कूल, डी ए वी बरियातू, काईजेन ताइक्वांडो एकेडमी, प्रेस क्लब ट्रेनिंग सेंटर, बेरो ताइक्वांडो क्लब, धुर्वा नम्बर 1 ताइक्वांडो क्लब, बरियातू ताइक्वांडो क्लब के 185 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगेरियों में भाग लिया।
खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो खेल का किया बेहतरीन प्रदर्शन
उद्घाटन समारोह में द प्रेस क्लब ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका करमचंद भगत, नेहा सिंह, इम्तियाज हुसैन, अनुज उरांव, सखी बांगर, प्रियल कुमारी, अंकिता कुमारी, शाहरुख नवाज, पूजा कुमारी, इशू प्रसाद, राज आर्यन, राहुल सिंह, मिथलेश कुमार और अमन पांडे ने निभाई तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में अनंत नाग चंदन, अबिनास राम, चंदन कुमार, तारा कांत पटेल, विजय शंकर तिवारी, देवाशीष भगत, शशि गोप, विवेक दुबे, अशोक कुमार दास ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के उद्घाटन में मंच का संचालन द रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर के प्रशिक्षक अनंतनाग चंदन ने किया। प्रतियोगिता अभी जारी है कल दिनांक 20 मई को प्रातः 9ः00 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगी।









