गावां (गिरिडीह) : गावां थाना क्षेत्र के दोनोसोत में बुधवार की देर रात खपरैल के घर में आग लगने से लाखों रुपए की समान जल कर राख हो गया। इस संबंध में बताया गया कि भूटक राम के खपरैल घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से अनाज, कपड़ा, पैसा और कई समान जल कर राख हो गया।
भूटक राम की पत्नी ने बताई कि भैसुर के बेटा ने बुधवार को गाली गलौज व घर में आग लगाने की धमकी दिया था। जिसके बाद बुधवार की रात घर में आग लगा दिया। वही लोगों ने घर में आग लगने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि गावां थाना को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।









