Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : पंचायत भवनों में शिफ्टेड प्रज्ञा केंद्र संचालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

July 9, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : पंचायत भवनों में शिफ्टेड प्रज्ञा केंद्र संचालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

पंचायत राज विभाग झारखंड सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में डिजिटल पंचायत परियोजना से जुड़े सीएससी संचालकों को पुराने समाहरणालय अवस्थित जिला परिषद भवन सभागार गढ़वा में डिजिटल पंचायत परियोजना अंतर्गत कार्यरत सीएससी संचालकों के ऑनलाइन उन्मुखीकरण हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंचायती राज पदाधिकारी गढ़वा परमेश कुशवाहा, DPM पंचायती राज शाहनवाज असगर, सीएससी मैनेजर कौशल किशोर एवं मनीष कुमार के द्वारा किया गया। पंचायत स्तर पर आम जनों को सभी प्रकार की सरकारी सेवा प्रदान कराने एवं उनका निष्पादन पंचायत स्तर पर ही करने हेतु डिजिटल पंचायत परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षण का विशेष आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल पंचायत परियोजना से जुड़े सीएससी संचालकों को सीएसी द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर अंजर अहमद, जिला प्रबंधक कौशल किशोर एवं मनीष कुमार द्वारा प्रशिक्षण सात सत्रों में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा प्रदान किया गया। पंचायत राज विभाग के द्वारा पंचायत भवन में VLEs के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सरकारी सेवा G2C Service एवं गैर सरकारी सेवा B2C सर्विस की जानकारी के साथ स्टेट टीम से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पंचायत अंतर्गत मनरेगा की गतिविधियों एवं उसके पोर्टल पर एंट्री की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही पंचायत विकास सूचकांक के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम से संबंधित रूपरेखा एवं उसमें पंचायती राज से जुड़े सीएससी संचालकों की भूमिका से उन्हें अवगत कराया गया एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के विभिन्न चरणों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मनरेगा संबंधी भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सीएससी के जिला प्रबंधक कौशल किशोर तथा मनीष कुमार के द्वारा गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवाओं एवं अन्य सेवाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें पैन कार्ड की सेवा, पासपोर्ट की सेवा, बिजली एवं अन्य यूटिलिटी बिल भुगतान, डाक मित्र पोर्टल, एमएसएमई, उद्यम रजिस्ट्रेशन, ई-स्टाम्प सेवा, आइटीआर फाइलिंग, इलेक्शन कमीशन सेवा, जीवन प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नेशनल पेंशन स्कीम, टेली लाॅ, डीजी पे, आई आर सी टी सी अन्तर्गत रेलवे टिकट, बस टिकट और हवाई जहाज के टिकट बुकिंग, ग्रामीण ई-स्टोर सेवा, पी एम विश्वकर्मा, पी एम किसान, मुफ्त बिजली योजना, श्रमाधन पोर्टल पर श्रमिकों का निबंधन, फसल राहत योजना, सुखाड़ राहत योजना एवं गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस से संबंधित विविध सेवाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावे सभी पंचायत शिफ्टेड प्रज्ञा संचालक एवं डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज डिजिटल पंचायत प्रोजेक्ट गढ़वा अजीत कुमार सिंह, सौरभ दूबे उपस्थित थें। अंत में सीएससी मैनेजर गढ़वा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का समापन किया गया।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.