आज दिनांक- 26 अक्टूबर 2023 को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न किया गया। बैठक में मनरेगा, आधार सीडिंग, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहिद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा किया। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं आगे के कार्यप्रणाली को लेकर योजनाबद्ध तरीके से बेहतर कार्य करने हेतु निर्देश दिया।

मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एंप्लॉयमेंट जेनरेशन, 100 डेज एंप्लॉयमेंट, लंबित योजनाएं, एरिया मॉनिटरिंग, आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, आधार एंट्री, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, स्कीम कंप्लीशन समेत अन्य की बारी-बारी से समीक्षा किया। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की समीक्षा कर उपायुक्त ने लंबित निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने उक्त योजना के तहत लगाए गए वृक्ष की अच्छे से देखभाल करने का निर्देश दिया। वीर शहिद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान निर्माण की भी उपायुक्त ने गहन समीक्षा कर संचालित योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने वैसे प्रखंड/पंचायत जहां खेल मैदान के लिए बड़े पैमाने पर भूमि उपलब्ध नही है वहां भी छोटी भूमि चिन्हित कर खेल मैदान बनाने का निर्देश दिया। उक्त सभी योजनाओं को ससमय सफलतापूर्वक पूर्ण करने को लेकर मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा भी जल्द से जल्द इसे पूर्ण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा विजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गढ़वा सुशील कुमार राय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक आदि समेत अन्य लोग उपस्थित थें।










