Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में ‘रक्तदान क्रांति’: 12-28 नवंबर तक झारखंड पर 17 दिन मेगा ब्लड कैंप, DC बोले- ‘एक यूनिट = एक जीवन, मानवता का सुपरहीरो बनो!’

सदर अस्पताल में रोज शिविर, NCC-NSS-रेडक्रॉस जुटेंगे, सिविल सर्जन ने 100% सेफ स्टोरेज का वादा।

November 10, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में ‘रक्तदान क्रांति’: 12-28 नवंबर तक झारखंड पर 17 दिन मेगा ब्लड कैंप, DC बोले- ‘एक यूनिट = एक जीवन, मानवता का सुपरहीरो बनो!’
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 12 से 28 नवम्बर तक जिले में आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
  • रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च प्रतीक – उपायुक्त

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर “झारखंड @25” थीम के अंतर्गत 12 नवम्बर से 28 नवम्बर 2025 तक जिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला प्रशासन, गढ़वा द्वारा इस पहल का उद्देश्य जिले में रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आपात स्थिति में रक्त संकट से निपटना है। इस अवधि में रक्त केंद्र, सदर अस्पताल, गढ़वा में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, महाविद्यालयों तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है” और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समाज के हित में वर्ष में कम-से-कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च प्रतीक है।

उन्होंने सभी सरकारी/गैर-सरकारी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी, एनएसएस एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों से भी इस अभियान में सहयोग देने तथा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

सिविल सर्जन, गढ़वा ने बताया कि रक्त केंद्रों में रक्त संग्रहण एवं आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समुचित तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दान किए गए रक्त की जाँच व सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिल सके।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में योगदान दें और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की इस विशेष अवधि में अपने अमूल्य रक्तदान से मानवता की सेवा करें।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.