Wednesday, March 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में DC की ‘जनता दरबार’ में आंसुओं का सैलाब: दिव्यांग को अबुआ आवास, नक्सली पीड़ित को मुआवजा, राशन कार्ड के लिए रो पड़ी सोनम—सबकी फरियाद सुनी!

उपायुक्त दिनेश यादव ने सभागार में घंटों सुनीं 50+ शिकायतें, आवास-पेंशन-मुआवजा-राशन कार्ड पर तुरंत आदेश।

November 14, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में DC की ‘जनता दरबार’ में आंसुओं का सैलाब: दिव्यांग को अबुआ आवास, नक्सली पीड़ित को मुआवजा, राशन कार्ड के लिए रो पड़ी सोनम—सबकी फरियाद सुनी!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर ऊँटारी प्रखंड के जमुआ निवासी नरेश राम ने अंबेडकर आवास का लाभ देने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वह एक अत्यंत गरीब एवं दिव्यांग व्यक्ति हैं, किसी तरह जीवन यापन करते हैं एवं झोपड़ीनुमा घर में रहते हैं। अत: उन्होंने उपायुक्त से से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत एक आवास का लाभ स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। सदर प्रखंड के खजुरी निवासी सीमा देवी ने अबुआ आवास के तहत प्रथम किस्त मिलने के उपरांत अगली किस्त अभी तक भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि प्रथम किस्त मिलने के उपरांत वे निर्धारित निर्माण कार्य पूर्ण कर चुकी है परंतु अगली किस्त नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। अत: उन्होंने अबुआ आवास के तहत शेष किस्त की राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया है। भंडरिया प्रखंड के बड़ीखजुरी निवासी रामप्रीत यादव ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए नक्सली हिंसा में मारे गए अपने दोनों पुत्रों के विरुद्ध सरकारी मुआवजा राशि एवं नौकरी आदि की मांग की है। उन्होंने बताया कि नक्सली द्वारा उनके दोनों पुत्रों क्रमशः श्रवण यादव एवं हीरालाल यादव को पुलिस का मुखबिर मानते हुए हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि सरकारी मुआवजा एवं नौकरी आदि के प्रावधान के अंतर्गत उन्होंने पूर्व में आवेदन दिया था परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सदर प्रखंड के ग्राम जाटा निवासी सोनम कुमारी ने आवेदन समर्पित करते हुए नए राशन कार्ड के निर्माण हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वे गरीब परिवार से संबंध रखती है एवं राशन कार्ड नहीं होने के चलते अपने पति का इलाज करने में कठिनाइयों का सामना करती हैं। उन्होंने नए राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन किया किया है परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी उनका राशन कार्ड नहीं बन सका है। अत: उन्होंने राशन कार्ड शीघ्र निर्गत कराने का अनुरोध किया है ताकि अपने पति के इलाज में सरकारी लाभ प्राप्त कर सकें।

इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026
सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.