Sunday, April 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : खण्ड-सह-अंचल कार्यालय गढ़वा में विशेष राजस्व शिविर का उपायुक्त ने लिया जायजा, प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का दिया निर्देश

June 29, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : खण्ड-सह-अंचल कार्यालय गढ़वा में विशेष राजस्व शिविर का उपायुक्त ने लिया जायजा, प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में राजस्व कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन एवं आमजनों की सुविधा हेतु सभी प्रखण्ड-सह-अंचल मुख्यालयों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त शेखर जमुआर जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधिक जागरूकता शिविर-सह-चलंत लोक अदालत (न्याय आपके द्वार) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आमजनों को संबोधित करते हुए इसके उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से हम आपके समस्याओं के समाधान का प्रयास करते है, परंतु आपको भी अपने समस्या के समाधान हेतु जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने, आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने, न्याय दिलाने, रोजगार सृजन, घरेलू हिंसा से मुक्ति, बाल श्रम से मुक्ति, जीवन स्तर का उन्नयनिकरण आदि अन्य तमाम मामलों के निष्पादन के लिए प्रखंड, पंचायत वार विशेष शिविर का आयोजन कराया जाता है। प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय गढ़वा में आयोजित हुए विशेष राजस्व शिविर का उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लिया।

विशेष राजस्व शिविर में मुख्य रूप से ऑनलाईन दाखिल-खारिज (30/90 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन, उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित वादों का निष्पादन, आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण से संबंधित वादो का निष्पादन, भू-लगान वसूली, सीमांकन से संबंधित वादों का निष्पादन, जमाबंदी अपडेसन (ऑनलाईन प्रविष्टि में त्रुटि सुधार इत्यादि), भू-अभिलेख में त्रुटि निराकरण, भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र का निष्पादन, भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई, प्राकृतिक आपदा (वज्रपात / अतिवृष्टि/अग्निकाण्ड / सर्पदंश इत्यादि) से संबंधित मामलों का निष्पादन, सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों का निष्पादन, जाति/आय/आवासीय प्रमाण-पत्रों का निष्पादन समेत अन्य मामलो से जुड़े आवेदन भी लिए गए। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा म्यूटेशन संबंधित कार्यों का प्रमाण पत्र लाभुकों को दिया गया एवं महिला सखी मंडलों के बीच रोजगार उन्नयन हेतु सांकेतिक तौर पर स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में जिले के अन्य सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में भी विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है। साथ हीं कई राजस्व से जुड़े मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है।

उक्त मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त शेखर जमुआर के अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी गढ़वा शफी आलम, विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रखण्ड एवं अंचल के विभिन्न पदाधिकारी तथा कर्मी, विभिन्न सखी मंडलों से जुड़ी महिलाओं समेत काफी संख्या में आम जनता उपस्थित थें।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.