Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जिला गढ़वा में शुल्क समिति और मध्याह्न भोजन की योजनाओं पर बड़ा कदम: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

जिला स्तरीय शुल्क समिति का गठन और मध्याह्न भोजन योजना की गहन समीक्षा से भविष्य की योजनाओं में सुधार की पहल

April 15, 2025
in Jharkhand, Top News
जिला गढ़वा में शुल्क समिति और मध्याह्न भोजन की योजनाओं पर बड़ा कदम: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन हेतु बैठक संपन्न

● मध्याहन भोजन के जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की भी हुई समीक्षा, दिए गयें आवश्यक निदेश

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के तहत जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। साथ ही पी०एस० पोषण पी०एम० पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटि हेतु बैठक कर बिन्दुवार समीक्षा की गई। सर्वप्रथम झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के आलोक में शुल्क समिति गठित करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के गठन हेतु झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 की धारा 7 (अ) (1) के आलोक में सरकार द्वारा निजी विद्यालयों द्वारा लगाए गए शुल्क विनियमित करने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर फीस समिति तथा अधिनियम की धारा 7 (अ) (2) के आलोक में निर्धारित शुल्क के विरुद्ध विद्यालय स्तरीय शुल्क समितियां प्रबंधन द्वारा निर्दिष्ट किए गए हैं। उक्त अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के आलोक में उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा 15 दिनों के अंदर जिला स्तरीय शुल्क समिति गठित करने हेतु पूर्व में ही निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में जिला स्तरीय शुल्क समिति गठित किया गया। समिति के अंतर्गत उपायुक्त अध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी पदेन सदस्य-सदस्य सचिव (माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए), जिला शिक्षा अधीक्षक पदेन सदस्य-सदस्य सचिव (प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के लिए), जिला परिवहन पदाधिकारी पदेन सदस्य, सनदी लेखाकार (चार्टड एकाउंटेंट) सदस्य, निजी विद्यालय के दो प्राचार्य सदस्य, दो माता पिता समिति द्वारा नामित सदस्य तथा संबंधित क्षेत्र के सांसद एवं विधायक सदस्य के रूप में शामिल हैं।

इसके बाद पी०एस० पोषण पी०एम० पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटि हेतु बैठक में बिन्दुवार समीक्षा की गई, जिसमें विद्यालयों द्वारा एस०एम०एस० के माध्यम से मध्याहन भोजन संचालन की सूचना उपलब्ध कराने, पी०एस० पोषण पी०एम० पोषण (मध्याहन भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रखण्डवार खाद्यान्न वितरण, पी०एस० पोषण पी०एम० पोषण (मध्याहन भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 का माहवार ऑन लाईन डाटा एंट्री, प्रखण्ड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में किचेन-सह-स्टोर मरम्मति की अद्यत्न स्थिति आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें।

उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चिनिया, रमना एवं रमकंडा समेत शिक्षकगण मौजूद थें।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.