Thursday, October 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपायुक्त ने बैठक एवं स्थल निरीक्षण किया

November 12, 2023
in Jharkhand
गढ़वा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपायुक्त ने बैठक एवं स्थल निरीक्षण किया
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी 15 नवंबर 2023 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में गोविंद हाई स्कूल टाउन हॉल के मैदान में कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त ने सभी विभागों को एकजुट होकर कार्यक्रम की तैयारी में अपना योगदान देने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम स्थल पर टेंट की व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम, बैनर पोस्टर, बैठने की व्यवस्था, मीडिया गैलरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गान, परिस्थितियों का वितरण, शिलान्यास/उद्घाटन समेत अन्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ हीं बैठक में एक-एक कर सभी विभागों को उनके दायित्व एवं उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले स्टॉल संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने प्रभावी ढंग से स्टॉल लगाने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खेलकूद विभाग, श्रम विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, बैंक, जेएसएलपीएस, सामाजिक सुरक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन, परिवहन विभाग, एनआरईपी, आरईईओ एवं अन्य विभागों को स्टॉल लगाकर आमजनों को सरकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में जागरूक करने को लेकर निर्देशित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गान एवं मंच संचालन को लेकर भी उपायुक्त ने जेएसएलपीएस समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के पश्चात उपयुक्त संग सभी वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल गोविंद हाई स्कूल टाउन हॉल के मैदान पहुंच तैयारी का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने टेंट, स्टेज, मीडिया गैलरी, आमजनों के बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। साथ हीं कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक एवं कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा बिजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के सभी वरीय पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी गढ़वा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा के मत्स्य पालकों और विक्रेताओं की चमकी किस्मत! 90 प्रतिशत अनुदान पर डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने बांटे विपणन किट और एक्वेरियम सजावट उपकरण
Jharkhand

गढ़वा के मत्स्य पालकों और विक्रेताओं की चमकी किस्मत! 90 प्रतिशत अनुदान पर डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने बांटे विपणन किट और एक्वेरियम सजावट उपकरण

October 29, 2026
चक्रवात ‘अर्णब’ का खतरा! गढ़वा में मौसम विभाग की चेतावनी पर बड़ा प्रशासनिक फैसला, 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद
Jharkhand

चक्रवात ‘अर्णब’ का खतरा! गढ़वा में मौसम विभाग की चेतावनी पर बड़ा प्रशासनिक फैसला, 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

October 28, 2026
नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा रुख, NCORD बैठक में अफीम-गांजा और अवैध नशीली दवाओं पर शिकंजा कसने के आदेश
Jharkhand

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा रुख, NCORD बैठक में अफीम-गांजा और अवैध नशीली दवाओं पर शिकंजा कसने के आदेश

October 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के मत्स्य पालकों और विक्रेताओं की चमकी किस्मत! 90 प्रतिशत अनुदान पर डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने बांटे विपणन किट और एक्वेरियम सजावट उपकरण
  • चक्रवात ‘अर्णब’ का खतरा! गढ़वा में मौसम विभाग की चेतावनी पर बड़ा प्रशासनिक फैसला, 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद
  • नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा रुख, NCORD बैठक में अफीम-गांजा और अवैध नशीली दवाओं पर शिकंजा कसने के आदेश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.