Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दिए कई आवश्यक निर्देश

July 30, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दिए कई आवश्यक निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा जिला में सड़क हादसों को नियंत्रित करने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने के साथ ही विगत दिनों में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम हिट एंड रन मामलों की उपायुक्त ने समीक्षा की। उपायुक्त ने हिट एंड रन तथा गुड सेमेरिटन पॉलिसी का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने तथा हिट एंड रन से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा कर पीड़ित को शीघ्र मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग NH-75 पर गढ़वा से नजदीक के सभी मुख्य स्थान की दूरी से संबंधित साइनेज गति सीमा से संबंधित साइनेज एवं रोड सेफ्टी से संबंधित उपकरणों को अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया कि जिले के कई स्थानों पर साइनेज का अधिष्ठापन कर लिया गया है एवं शेष बचे स्थान पर जल्द ही साइनेज लगाने की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने जिले में अवस्थित तीन ब्लैक स्पॉट मुख्यतः अन्नराज घाटी, गुलरिया ढोड़ा एवं बुढ़ापरास के कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी लिया एवं अन्नराज घाटी के curve (घुमाव) को सीधा करने के कार्य मे तेजी लाने एवं कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निदेश दिया। बैठक में उपायुक्त ने जिले में रोड किनारे सूखे पड़े वृक्ष, जिनसे आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं, वैसे वृक्षों का आकलन कर वन विभाग से अनुमति लेते हुए वृक्षों के कटाई का निर्देश दिया। शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी के अधिष्ठापन एवं स्ट्रीट लाइट मरम्मती की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में शहर के सभी मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन एवं स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कर किया गया है। उपायुक्त ने शहर के साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने हेतु अभियान चलाने का निदेश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें, जिसे लेकर उपायुक्त ने नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट फ्यूल नहीं देने का अपील किया एवं इस अनिवार्य रूप से लागू करने की भी बात कही। वहीं बैठक में सड़क हादसों के पश्चात उनकी सहायता के लिए आगे आने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई। उपायुक्त ने कहा कि लोगों में ऐसा भय है कि जो सड़क दुर्घटना में दूसरों की सहायता हेतु आगे नहीं आएगा उन्हें कानूनी रूप से फंसने का भय होता है, लेकिन ऐसी बात नही है, ऐसे लोगों को किसी भी कानूनी अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे बिना किसी भय के लोगों की सहायता जरूर करें। सहायता हेतु आगे आए लोगों को प्रोत्साहित करने की व्यवस्था करने एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। उपायुक्त द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी देने एवं उन्हें इन नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने हेतु प्रेरित करने की बात कही। जिले के विभिन्न सड़कों पर व्हाइट पैच एवं रेडियम लगाने का भी निर्देश दिया गया, जिससे खराब विजिबिलिटी में भी सड़कों पर वाहन चलाने में लोगों को सहूलित हो। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए, जिससे सड़क हादसों में नियंत्रण लाया जा सके। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा अगले 1-2 दिनों में दो पहिया वाहन जाँच (विशेष रूप से हेलमेट चेकिंग) तथा ऑटोरिक्शा (टेम्पो) में ओवरलोडिंग के जाँच अभियान चलाने की बात कही। उक्त बैठक में सिविल सर्जन से ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करने एवं एंबुलेंस की उपलब्धता की जानकारी ली गई। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले में कई नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है, जिन्हें जल्द ट्रॉमा सेंटर समेत अन्य जरूरी स्थान पर चिकित्सकों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। वहीं सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 26 एम्बुलेंस वर्तमान में उपलब्ध है। मरीज जरूरी सहायता हेतु 108 नंबर पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सीएचसी में एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा भी सड़क सुरक्षा से संबंधित कई आवश्यक सुझाव दिए गए, जिन्हें लागू करने पर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, डीएसपी हेडक्वार्टर यशोधरा, सिविल सर्जन डॉ० अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, NHAI कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ प्रमण्डल, मेदिनीनगर, माननीय सांसद प्रतिनिधि पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रमोद चौबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि विश्रामपुर भोला चंद्रवंशी, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र राजीव रंजन तिवारी समेत अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.