Sunday, May 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : अबुआ बीर अबुआ दिशोम “अभियान” के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

July 15, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : अबुआ बीर अबुआ दिशोम “अभियान” के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय सभागार में अबुआ बीर अबुआ दिशोम “अभियान” के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त श्री शेखर जमुआर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अबुआ बीर दिशोम अभियान (वन अधिकार अभियान 2006) का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2006 में अधिनियमित वन में निवास करने वाले आदिवासी समुदायों और अन्य पारंपरिक वनवासियों के वन संसाधनों के अधिकारों को मान्यता प्रदान करता है, जिन पर ये समुदाय आजीविका, निवास तथा अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक ज़रूरतों सहित विभिन्न आवश्यकताओं के लिये निर्भर थे। उन्हें (योग्यताधारी) वन पट्टा देना मुख्य उद्देश्य हैं।

वनों पर निर्भर आदिवासियों एवं अन्य लोगों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वनाधिकार पट्टा देने के लिए अबुआ बीर दिशोम अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन/पुनर्गठन किया गया है।जिसके तहत प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों का चयन करते हुए अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाता है। उपायुक्त के द्वारा वन अधिकार पट्टा दिए जाने में अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, ग्राम सभा का महत्व, वन अधिकार समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए जिला के ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा के लाभ से आच्छादित करने को कहा गया।

कार्यशाला में वन प्रमंडल पदाधिकारीयों के द्वारा अबुआ बीर दिशोम अभियान के संचालन एवं लाभुकों को योजना के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यशाला के दौरान राँची से आये प्रशिक्षकों के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अबुआ बीर दिशोम अभियान के संचालन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

अबुआ आवास योजना के लाभार्थी चयन के मापदंड:            

वैसे लोगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा जिसके कच्चे मकान हों, आवास विहीन एवं निराआश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह, प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, बंधुआ मजदूर, वैसे परिवार जिन्हें राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना इत्यादि आवास का लाभ नहीं दिया गया हो। आवास निर्माण हेतु कुल सहायता राशि 2 लाख रुपया प्रति ईकाई हैं। आवास का निर्माण तीन कमरे के साथ 31 वर्ग मीटर में किया जाएगा।
कार्यशाला में उपायुक्त सहित वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी तथा दक्षिणी,डीडीसी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
Jharkhand

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

May 31, 2026
मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”
Jharkhand

मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”

May 31, 2026
नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन
Jharkhand

नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन

May 30, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
  • मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”
  • नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.