Tuesday, April 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने सुनी आमजन की फरियाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी, योजनाओं का लाभ, आवास, पेंशन और अन्य समस्याओं को लेकर फरियादियों की मदद के लिए हुई त्वरित कार्रवाई

March 26, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने सुनी आमजन की फरियाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं,समाधान हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को किया निदेशित

गढ़वा। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम 2009 में बहाल हुई महिला गृहरक्षकों ने ड्यूटी नहीं दिए जाने के संबंध में आवेदन देते हुए बताया कि नए महिला गृहरक्षकों की बहाली के बाद से सिर्फ उन्हीं को ड्यूटी दिया जा रहा है। जिसकी वजह से हम सभी को ड्यूटी नहीं दिया जा रहा है, जबकि हम सभी इसी पर पूर्णत: आश्रित है और हम लोग की उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है, जिससे कि हम सभी अब आगे किसी भी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। हम सभी को बच्चों की शादी पढ़ाई-लिखाई इत्यादि कार्य करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अतः उन सभी महिला गृहरक्षकों ने ड्यूटी दिलाने हेतु उपायुक्त से अनुरोध किया।
वहीं प्रखंड खरौंधी के ग्राम सुंडी से आए बसंत मिंज ने बंद परे आंगनबाड़ी केंद्र की योजना को फिर से चालू करने के संबंध में अपना आवेदन उपायुक्त को सौंपा।
वहीं खरौंधी के ही ग्राम अरंगी से आयी संगीता देवी ने बताया कि वह अबुआ आवास योजना की पात्र लागू है और उनका सूची में भी नाम है। लगभग आठ महा पूर्व उनका जियो टैग भी हो चुका है परंतु अभी तक प्रथम किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए वे प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक चक्कर लगाते लगाते थक गई हैं परंतु कोई भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे रहें हैं। अतः उन्होंने अविलम्ब अबुआ आवास का लाभ दिलाने हेतु उपायुक्त से अनुरोध किया।

इसी तरह से आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान, अनुकम्पा आधारित नौकरी समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए लोगों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

आज के जनता दरबार में आमजनों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित 30 से अधिक मामले प्राप्त हुए। कुछ मामलों को लेकर उपायुक्त श्री जमुआर ने टेलीफोन माध्यम से संबंधित पदाधिकारी से बात कर आवश्यक निर्देश दिए तथा शेष आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित! 07 अप्रैल का कार्यक्रम रद्द, प्रशासन ने जताया खेद – नई तारीख शीघ्र घोषित होगी
  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.