Monday, March 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : निवर्तमान अपर समाहर्ता एवं निदेशक डीआरडीए को दी गई विदाई, 26वें अपर समाहर्ता के रूप में मतियस विजय टोप्पो का स्वागत

February 2, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : निवर्तमान अपर समाहर्ता एवं निदेशक डीआरडीए को दी गई विदाई, 26वें अपर समाहर्ता के रूप में मतियस विजय टोप्पो का स्वागत
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में किया गया, जिसमें निवर्तमान अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह एवं कार्यपालक दंडाधिकारी -सह- निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन को ससम्मान विदाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही गढ़वा के नए अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो का 26वें अपर समाहर्ता के रूप में स्वागत भी किया गया। विदाई समारोह के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा उक्त दोनों पदाधिकारियों के विदाई की वेला में उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं कहा कि उक्त दोनों सीनियर पदाधिकारी द्वारा जिले के जटिल से जटिल समस्याओं का निराकरण सूझबूझ एवं सहजता से सरलता पूर्वक करके गढ़वा जिले का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों सीनियर पदाधिकारियों के सूझबूझ एवं अनुभव से ही गढ़वा जिले के विभिन्न कार्यों का निर्वहन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि उनके (दोनों पदाधिकारियों के) कार्य व्यवहार से जिला प्रशासन इतना प्रसन्न है कि उनके नए पदस्थापित स्थानों में नहीं जाने देने का मन है, परंतु प्रशासनिक विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग का होना सेवा काल का एक अंग बताया।

अपने विदाई समारोह के दौरान निवर्तमान अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह ने अपने अनुभव लोगों के समक्ष साझा करते हुए बताया कि गढ़वा जिले से उनका पुराना संबंध रहा है। वें इस जिले में पूर्व में भी अंचल अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। पुनः अपर समाहर्ता गढ़वा के रूप में भी उन्हें सेवा देने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि कोई भी विभागीय कार्य टीम वर्क के द्वारा ही सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने अन्य सहयोगी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला। विदित हो कि निवर्तमान अपर समाहर्ता श्री सिंह का पदोन्नति करते हुए संयुक्त सचिव, वित्त विभाग झारखंड में पदस्थापित किया गया है।

वहीं निवर्तमान कार्यपालक दंडाधिकारी -सह- निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विभिन्न कार्यों के दौरान ऐसी कई परिस्थितियां उत्पन्न हुई, जहां उन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण से कड़े फैसले भी लेने पड़े। उन्होंने कहा कि अपने सेवा काल में उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में अपना सेवा दिया है, जिसमें उन्हें संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि उनका पदस्थापन भले ही गढ़वा जिले से दूसरे जिले में हो गया है, परंतु आवश्यकता पड़ने पर वे किसी भी सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा विदाई वेला के दौरान कहा गया कि दोनों पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यों को करने में बहुत सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने आगे भी ऐसे ही कर्मठ एवं अनुभवी टीम के द्वारा कार्य करने की इच्छा जताई। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को अपने शेष सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान गढ़वा जिले में नव पदस्थापित अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो का भी स्वागत किया गया।

उपायुक्त श्री जमुआर, उप विकास आयुक्त श्री राय एवं अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो तथा सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा निवर्तमान अपर समाहर्ता श्री सिंह एवं निवर्तमान निदेशक डीआरडीए श्री सुरीन का पुष्प माला पहनाकर तथा शॉल देकर सम्मान देते हुए विदाई दी गई।

विदाई वेला के इस कार्यक्रम के दौरान उक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मीगण उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.