Wednesday, March 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में अवैध खनन पर अब जीरो टॉलरेंस: DC दिनेश यादव की अगुवाई में टास्क फोर्स की हाई-लेवल बैठक, हर महीने रिपोर्ट और संयुक्त रेड अनिवार्य! गढ़वा में अवैध खनन पर अब जीरो टॉलरेंस: DC दिनेश यादव की अगुवाई में टास्क फोर्स की हाई-लेवल बैठक, हर महीने रिपोर्ट और संयुक्त रेड अनिवार्य!

अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ा नियंत्रण, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संयुक्त छापेमारी और त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश – प्रशासन ने लिया जीरो टॉलरेंस का रुख

February 4, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में अवैध खनन पर अब जीरो टॉलरेंस: DC दिनेश यादव की अगुवाई में टास्क फोर्स की हाई-लेवल बैठक, हर महीने रिपोर्ट और संयुक्त रेड अनिवार्य! गढ़वा में अवैध खनन पर अब जीरो टॉलरेंस: DC दिनेश यादव की अगुवाई में टास्क फोर्स की हाई-लेवल बैठक, हर महीने रिपोर्ट और संयुक्त रेड अनिवार्य!
Share on FacebookShare on Twitter
  • अवैध खनन पर प्रशासन सख्त: जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
  • अवैध खनन पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन सक्रिय

गढ़वा। दिनांक 03 फरवरी 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में अवैध खनन, उसके परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित खनन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से क्रमवार उनके-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की स्थिति एवं उसके रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी बैठकों में प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तथा पर्सनल सेफ्टी का विशेष ध्यान रखते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन पर कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए संयुक्त छापामारी दलों को नियमित रूप से सक्रिय रखा जाए। साथ ही अवैध खनन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा एवं जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव उपस्थित रहे, जबकि अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Posts

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
Jharkhand

March 2, 2026
झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
Jharkhand

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला

March 2, 2026
झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.

Recent News

  • झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
  • झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
  • झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo