Saturday, June 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : निषिद्ध मादक पदार्थों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 19, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : निषिद्ध मादक पदार्थों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

उल्लेखनीय है कि निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरूपयोग समाज में विकराल रूप ले रहा है जो समाज, राज्य व देश के लिए हानिकारक है। इसके बढ़ते दुरूपयोग को कम करने हेतु तस्करों तथा उपयोग कर्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ समाज को, विशेष कर किशोरों तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय गढ़वा द्वारा तैयार करने गए जागरूकता रथ को आज समाहरणालय गढ़वा परिसर से उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, साहयक जन सम्पर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मौके पर उपायुक्त ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता की आवश्यकता व महत्त्व को देखते हुए दिनांक-19.06.2024 से 26.06.2024 तक जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराया जा रहा है तथा जिला के सभी संबंधित विभागों, JSLPS, NGOs / Corporates को शामिल किया गया है। सूचना एवं शिक्षा विभाग, पंचायती राज, जनसंपर्क विभाग समेत अन्य के सहयोग से मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी, Workshop, जागरूकता रथ, रन फ़ॉर ड्रग फ्री झारखंड थीम के तहत मैराथन दौड़ आदि आयोजित कराया जाएगा।

◆ जागरूकता रथ जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को निषिद्ध मादक पदार्थों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा, इस दौरान उन्हें निम्नलिखित बातें बताई जाएगी:-

■ 18 वर्ष से कम आयु को मादक पदार्थ की बिक्री गैरकानूनी है।

■ शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के क्षेत्रफल में मादक पदार्थ की बिक्री गैरकानूनी है।

■ मादक पदार्थों की खरीद बिक्री करना अपराध है।

■ नशीले पदार्थ की गैर कानूनी तरीके से खेती दण्डनीय अपराध है।

■ नशीले पदार्थ का उत्पादन, भंडारण, बिक्री, परिवहन या उपयोग दण्डनीय अपराध है।

■ कठोर सजा का है प्रावधान।

■ बीस साल तक की हो सकती है सजा।

■ दो लाख या इससे अधिक का हो सकता है जुर्माना।

■ कुछ मामलों में मृत्युदंड भी दिया जा सकता है।

■ मादक पदार्थ/अफीम की खेती से जुड़ी कोई भी सूचना टोल फ्री नम्बर 112 पर दीजिये।

■ ड्रग्स के कारोबार को रोकने के लिए प्रशासन का साथ दीजिये।

■ आपके द्वारा दी गयी जानकारी पर त्वरित कारवाई होगी आपकी पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Related Posts

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
Jharkhand

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!

June 20, 2026
Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
Jharkhand

Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”

June 19, 2026
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”
Jharkhand

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

June 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
  • Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
  • नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.