Thursday, March 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जल और स्वच्छता को गति: उपायुक्त दिनेश यादव की समीक्षा बैठक में ठेकेदारों पर सख्ती, समयबद्ध कार्य का आदेश!

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर नजर, पाइपलाइन क्षति और लंबित कार्यों पर कार्रवाई के निर्देश।

October 13, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जल और स्वच्छता को गति: उपायुक्त दिनेश यादव की समीक्षा बैठक में ठेकेदारों पर सख्ती, समयबद्ध कार्य का आदेश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

गढ़वा। आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति दिनेश यादव की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता संबंधी समीक्षा बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, डीएफओ (उत्तरी) अंशुमान राजहंस,जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह तथा उनकी पूरी टीम, विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त श्री यादव ने प्रत्येक प्रखंड में चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक में पेयजल आपूर्ति के कार्य में संलग्न एजेंसी के ठेकेदारों द्वारा अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा गया कि पाइपलाइन योजना के कार्य अंतर्गत सड़क निर्माण के विभिन्न एजेंसियों द्वारा पाइपलाइन के कार्य को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। पहले से बिछाए हुए पाइप को उखाड़ कर खराब कर दिया जाता है। बैठक में उपस्थित विभिन्न सड़क निर्माण से संबंधित विभाग के अभियंताओं तथा कार्यरत ठेकेदारों को आपसी समन्वय बनाते हुए सभी व्याप्त समस्याओं को शीघ्र निराकरण करते हुए पेयजल योजना अंतर्गत कार्यशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित ठेकेदारों द्वारा एफएचटीसी में देर होने के कारणों की समीक्षा की गई एवं सभी लंबित कार्यों को अगले मीटिंग के शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। इस कार्य के सुनिश्चितकरण के लिए सभी उपस्थित ठेकेदारों से अपने लंबित कार्यों को एक निश्चित टाइमलाइन अंतर्गत पूर्ण करने हेतु लिखित रूप से पूछी गई। साथ ही कार्यों में संलग्न कनिय अभियंताओं को भी लंबित कार्य योजना को पूर्ण करने हेतु नियमित निगरानी करने एवं उसके प्रगति प्रतिवेदन से अगले मीटिंग में फोटोग्राफ्स एवं वीडियोग्राफ के साथ भाग लेने हेतु निदेशित किया गया।

वैसे ठेकेदार जिनके कार्य अबतक निराशाजनक रहे हैं, उन पर कार्रवाई करने हेतु कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को निर्देशित किया गया। इस दौरान कार्यों में संलग्न कनीय अभियंताओं को भी कार्यवाई हेतु चेतावनी दी गई कि यदि अगले मीटिंग तक कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत पूर्ण नहीं हुई तो ठेकेदारों की शिकायत लिखित रूप से करें या कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा कार्रवाई हेतु तैयार रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि जिन क्षेत्रों में कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहाँ शीघ्र गति लाकर सभी लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

  • स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी पहल पर चर्चा

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत SVS क्लस्टर स्कीम प्रोग्रेस रिपोर्ट, SVS स्कीम प्रोग्रेस रिपोर्ट , IHHL कंस्ट्रक्शन एंड अप्रूवल, ODF प्रोग्रेस, स्टेटस ऑफ गोबर्धन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में स्वच्छता गतिविधियों सहित अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह सामाजिक चेतना और जनभागीदारी से जुड़ा सतत आंदोलन है। उन्होंने सभी पंचायतों में नियमित स्वच्छता निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में की गई प्रगति की जानकारी दी और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

  • उपायुक्त के निर्देश एवं संदेश

बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि “जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन दोनों ही ग्रामीण जीवन स्तर को सुधारने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। अतः सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि जिले के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ वातावरण की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।”

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.