Wednesday, March 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा जिला में जनता दरबार में उठीं लोगों की समस्याएं: उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

February 8, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा जिला में जनता दरबार में उठीं लोगों की समस्याएं: उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने जनता दरबार का आयोजन कर सुनी लोगों की समस्याएं, पदाधिकारीयों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु किया निर्देशित
**************************************

दिनांक 07 फरवरी 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। आज के जनता दरबार में लगभग 20 आवेदन प्राप्त हुए जिसे उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेज प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को एक-एक कर सुना। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मी लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास करें,ताकि जिला प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। जनता दरबार में आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले,स्वास्थ्य, वृद्घा पेंशन,जमीन, राशन, पानी आदि से संबंधित मामलों से लोगों ने उपायुक्त को अवगत कराया।

सर्वप्रथम आज के जनता दरबार में गढ़वा ब्लॉक के ग्राम पाचाडुमर के विरवल राम ने अपने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि उनके जमीन पर दूसरे व्यक्ति के द्वारा जबरदस्ती मकान का निर्माण कराया जा रहा है। रोकने पर वह मारपीट करने लगता है। उन्होंने बताया कि वे अपने जमीन की मापी सरकारी अमीन से भी करा रखा है इसके बावजूद भी वह दबंग व्यक्ति इसको मानने से इंकार कर रहा है। उन्होंने उपायुक्त से उनके जमीन पर बन रहें मकान पर रोक लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की।


वहीं प्रखंड धुरकी ग्राम शिवरी से आये दिनेश कुमार ने अपने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि उन्हे मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 50 हजार का लोन पास हुआ है जिसका चेक उन्हें अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब भी वह चेक को लेकर संबंधित कार्यालय में जाते हैं तो उन्हें बाद में आने कि बातें बोलकर भेज दिया जाता है। अतः उन्होंने उपायुक्त से चेक दिलवाने की मांग की।
ग्राम पोस्ट डंडई से आये मनीष कुमार ने अपने आवेदन के जरिए उपायुक्त को बताया कि उनके पिता एक जन वितरक दुकानदार हैं। किसी कारणवश उनके पिता के दुकान को वर्ष 2024 में निलंबित कर दिया गया था उसके बाद दुकान के संपूर्ण 560 लाखों का आवंटन बैरियादामर गांव के जन वितरण दुकानदार सफीक अंसारी के दुकान में टैग कर दिया गया। किंतु वहा सम्पूर्ण लाभुकों के आवंटन को कालाबाजारी कर दिया गया। जिसकी जाँच कराने पर सही पाया गया। जिसके बाद सफीक अंसारी के खिलाफ डंडई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुनः मेरे पिता के दुकान को निलंबन मुक्त कर दिया गया। किंतु कालाबाजारी किए गए आवंटन लाभको को नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से वे सभी बार-बार नोक झोक करते रहते हैं। अतः उन्होंने उपायुक्त से अवितरित अवशेष खाद्यान्न दिलाने की मांग की ताकि वे लोगों के बीच उसका वितरण कर सके।
इसी तरीके से उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदनों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना एवं उसके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को उनका आवेदन अग्रसारित किया।

 

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.