Thursday, March 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में राशन गबन पर सख्त एक्शन: उपायुक्त दिनेश यादव ने JSFC केतार गोदाम में 9006 क्विंटल कमी पर FIR और निलंबन का आदेश!

जिला आपूर्ति पदाधिकारी की जाँच में खुलासा, मिलरों की मिलीभगत पर स्पष्टीकरण, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त।

October 10, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में राशन गबन पर सख्त एक्शन: उपायुक्त दिनेश यादव ने JSFC केतार गोदाम में 9006 क्विंटल कमी पर FIR और निलंबन का आदेश!
Share on FacebookShare on Twitter

● केतार के JSFC गोदाम में कम खाद्यान होने की थी सूचना, उपायुक्त ने कराई जाँच

● केतार के JSFC गोदाम में अपेक्षाकृत पाया गया कम खाद्यान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी -सह- जिला प्रबंधक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, गढ़वा की जाँच में हुआ खुलासा

● JSFC गोदाम केतार में राशन ग़बन का मामला, प्रभारी सहायक गोदाम प्रभारी समेत अन्य के विरुद्ध कार्रवाई

● प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक केतार के विरुद्ध एफआईआर करने समेत निलंबन व विभागीय कार्रवाई करने का निदेश

● कम्प्यूटर ऑपरेटर JSFC गोदाम केतार को किया गया कार्यमुक्त

● खाद्यान आपूर्ति की गड़बड़ी में मिलरों की मिलीभगत का आरोप, स्पस्टीकरण का निदेश

अंचल अधिकारी -सह- प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, केतार द्वारा झारखण्ड राज्य खाद्य निगम के गोदाम में 9006.18 क्वी० खाद्यान्न कम होने की सूचना पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी -सह- जिला प्रबंधक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, गढ़वा द्वारा झारखण्ड राज्य खाद्य निगम गोदाम, केतार की जांच की गई, जिसमें अपेक्षाकृत खाद्यान्न कम होने की बात की पुष्टि की गई। जांच के क्रम में केतार के JSFC गोदाम में लगभग 9006.18 क्वी० कम खाद्यान पाया गया। समुचित जांच प्रक्रिया के प्रतिवेदन से उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को जिला आपूर्ति पदाधिकारी -सह- जिला प्रबंधक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, गढ़वा देवानंद राम द्वारा अवगत कराया गया एवं प्रभारी सहायक गोदाम, प्रबंधक के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त श्री यादव द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी -सह- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, केतार को थाना केतार में प्रभारी सहायक गोदाम, प्रबंधक राजीव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश दिया गया। साथ ही श्री कुमार को निलंबित करते हुए उन पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। झारखण्ड राज्य खाद्य निगम के गोदाम केतार में खाद्यान ग़बन के मामले में उपायुक्त श्री यादव द्वारा निर्गत निदेश के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर JSFC गोदाम केतार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। मिलरों की मिलीभगत से JSFC गोदाम केतार में खाद्यान्न आपूर्ति में गड़बड़ी के आरोप में विभिन्न संबंधित मिलरों से स्पष्टीकरण किया गया है, जिसमें आरडीएस एंड संस प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल चियांकी पलामू, ज्योति राइस मिल बिश्रामपुर पलामू, शाकंबरी राइस मिल रांची एवं रामेश्वरम राइस मिल बिहार का नाम शामिल है। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि असंतोषजनक जवाब पाए जाने पर सभी संबंधित मिलरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के गोदाम केतार में बृहद स्तर पर खाद्यान्न गबन के मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी -सह- अंचल अधिकारी केतार को कड़ी चेतावनी दी गई है तथा अपने क्षेत्र अंतर्गत जेएसएफसी के गोदाम में खाद्यान्नों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम केतार में अपेक्षाकृत कम खाद्यान पाए जाने की सूचना पर उपायुक्त श्री यादव द्वारा कराए गए जांच कार्रवाई के उपरांत उपरोक्त सभी आरोपितों को कारणपृच्छा की गई थी, जिसमें असंतोषजनक जवाब पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.