Tuesday, March 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

January 4, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

आज समाहरणालय के सभागार में श्री विष्णु दयाल राम, माननीय सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की कार्रवाई प्रारंभ होने से पूर्व माननीय सांसद द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं जिला प्रशासन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। जिसके पश्चात उपायुक्त शेखर जमुआर ने माननीय सांसद, माननीय विधायक समेत बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, निलेश मुर्मू द्वारा एक-एक कर पिछले दिशा के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी समिति के समक्ष रखा गया। बैठक में माननीय सांसद द्वारा मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित मामले, 15वें वित्त के तहत योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, वन विभाग से जुड़े मामले, भू अर्जन, मुआवजा भुगतान, विद्युत आपूर्ति, शिक्षा विभाग से जुड़े मामले, कल्याण विभाग अंतर्गत मामले, आपूर्ति विभाग अंतर्गत राशन वितरण, धान अधिप्राप्ति, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामलें, श्रम विभाग, लघु सिंचाई, जल पथ समेत अन्य मामलों पर विस्तार पूर्वक समीक्षा कर पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी लिया गया।

जिले में शिक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए बैठक में सांसद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों में हो रहे पठन-पाठन, उनमें पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था एवं उन्हें दी जाने वाली भोजन आदि की जानकारी लिया। उन्होंने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय समेत अन्य सभी विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की सुविधा सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना की समीक्षा करते हुए जिला श्रम अधीक्षक से जिले में अब तक पंजीकृत किए गए लाभुकों की जानकारी ली गई। सांसद द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा गया। जिससे लाभुकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत 18 वर्ग से अधिक के लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। जिसमें कारपेंटर, लोहार, सोनार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी समेत अन्य को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सकता है। उक्त योजना के तहत पंजीकृत होने के पश्चात उन्हें एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके पश्चात उन्हें ₹15000 रुपये का एक टूल किट प्रदान किया जाएगा। साथ हीं वह बेहद कम ब्याज पर ₹300000 लाख रुपये तक का ऋण का लाभ ले पाएगा। इसलिए उक्त योजना के तहत अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत संचालित सड़क निर्माण पुल पुलिया निर्माण की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत और योजनाओं के तहत जिले में संचालित सड़क निर्माण एवं पुल पुलिया निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित अनराज घाटी में सड़क निर्माण से संबंधित कार्य अब तक प्रारंभ नहीं कराने को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। जिससे उक्त क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।

जल पथ प्रमंडल के तहत केहुनिया नाला जल संवर्धन योजना के कार्य की समीक्षा करते हुए सांसद द्वारा कार्य में गति प्रदान करने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया। साथ हीं वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उक्त स्थल का निरीक्षण करने को कहा गया। पंचायती राज विभाग को प्रत्येक माह मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर हीं बैठक करनेने के लिए निर्देशित करने को कहा गया। जिससे पंचायत स्तर की समस्या को उक्त बैठक में रखकर उसका समाधान कराया जा सके। बैठक में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में पदस्थापित कुछ कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा मनमानी ढंग से कार्य करने की शिकायत प्राप्ति पर 3 वर्ष से अधिक वर्ष से पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर का स्थानांतरण करने को लेकर भी निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक कुल 3 लाख 96 हज़ार 562 आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराया गया है। जिनमें पिछले एक माह में 75 हजार आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराया गया है। इस पर सांसद द्वारा कार्य की सराहना की गई, साथ हीं अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को आयुष्मान का लाभ देने के संबंध में पंजीकृत कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में माननीय विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र, श्री भानु प्रताप शाही ने कई आवश्यक मुद्दे उठाए एवं कई सुझाव भी दिए। उन्होंने जिले में धान अधिप्राप्ति केंद्र की जानकारी लेते हुए अधिक पंचायत वाले प्रखंडों में अतिरिक्त धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा गया। जिससे जिले के किसानों को धान की बिक्री में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। भ्रूण हत्या को देखते हुए जिले में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में उपस्थित पंचायत समिति अध्यक्ष द्वारा भी सदन में कई मुद्दे भी उठाए गए। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष रमना द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में कुछ घरों के ऊपर से विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग द्वारा तार खींचा गया है जिससे कोई भी आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को मामले की जांच एवं कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं माननीय सांसद द्वारा जिला में सोलर पावर अधिष्ठापन को लेकर 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को लेकर अपर समाहर्ता से जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में माननीय सांसद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर जिले में हुए आवास निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लक्ष्य के एवज में अब तक गढ़वा जिला में 95% से अधिक आवास पूर्ण कर लिया गया है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लगभग 1 लाख 70 हज़ार आवास निर्माण का लक्ष्य विभाग से प्राप्त हुआ जिसके आवाज में अब तक लगभग 1 लाख 16 हज़ार आवास पूर्ण कर लिया गया है, केवल 4 हजार 284 आवास निर्माणाधीन है या किसी कारणवश लंबित है। जिस पर माननीय सांसद द्वारा कार्य की सराहना करते हुए बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित आवासों को जल्द पूर्ण करने हेतु लाभुकों को प्रोत्साहित करने को कहा गया। जिससे लंबीत आवासों को भी पूर्ण कर, शत प्रतिशत लाभुकों को आवास का लाभ मुहैया कराया जा सके। बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग के तहत राशन वितरण की समीक्षा के दौरान कुछ राशन डीलर द्वारा उचित मात्रा में राशन वितरण नही करने के शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में पेयजल के समुचित व्यवस्था कराने आदि महत्वपूर्ण बिन्दु के संबंध में भी चर्चा की गई तथा विभाग के तय मानकों के आधार पर हीं ग्रामीण क्षेत्रों में डीप बोरिंग कराने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया। जिससे गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे जाने पर भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। बैठक में पेयजल विभाग को सड़क किनारे पेयजल पाइपलाइन ले जाने के क्रम में सड़क की खुदाई करने के पश्चात उसे छोड़ देने की प्राप्त शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता को पाइपलाइन बिछाने के पश्चात मिट्टी का भराव अच्छे से कराने एवं सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। जिससे सड़क को नुकसान न पहुंचे एवं लोगों का आवागमन में समस्या ना हो। साथ हीं सड़क की खुदाई से पूर्व संबंधित सड़क के विभाग से एनओसी की प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद द्वारा ट्रांसफार्मर की उपलब्धता की जानकारी ली गई। उन्होंने जिले में ट्रांसफार्मर जलने जैसे मामलों में अविलंब ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया गया। जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। साथ हीं जिले में जर्जर विद्युत तार को बदलने को लेकर भी आवश्यक निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया, जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो। कुछ मामलों में पूर्व में दिए निर्देशों का अनुपालन नही करने को लेकर सांसद द्वारा नराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार ससमय कार्य करने एवं दिए जाने वाले निर्देश का अक्षरसः अनुपालन करने को कहा गया। जिससे सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा सके एवं अधिक से अधिक लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके। बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक सोच रखते हुए जनहित में कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे हम लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे सके। माननीय सांसद महोदय की अनुमति से बैठक की कार्रवाई समाप्ति की घोषणा की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र, श्री भानु प्रताप शाही, उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी दिलीप कुमार यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, गढ़वा-रंका एवं भवनाथपुर-नगर उंटारी तथा भंडरिया एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायकों के प्रतिनिधिगण, सभी प्रखंड प्रमुख, समिति के अन्य सदस्य समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
  • महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.