Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

January 5, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु आज समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। यह बैठक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह समेत अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा/रंका समेत कई वरीय पदाधिकारी ने भाग लिया, साथ हीं अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम को लेकर बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित शिकायत प्राप्ति पर त्वरित मामले की गहन जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अवैध रूप से बालू ढुलाई की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को लीगल बालू ढुलाई को ना रोकने का निर्देश दिया एवं निर्गत रसीद देखने को कहा। रात्रि के समय पैनी नजर रखते हुए अवैध ढुलाई पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट आदि के माध्यम से भी इसकी जांच करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन न हो यह संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी सुनिश्चित करें। जिससे जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णतया प्रतिबंध रखा जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, जिला खनन पदाधिकारी नन्ददेव बैठा, समेत ऑनलाइन माध्यम से सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
Jharkhand

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!

March 2, 2026
झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
Jharkhand

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला

March 2, 2026
झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार
Jharkhand

झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

March 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
  • झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
  • झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.