Tuesday, April 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में मेगा रक्तदान शिविर: मानवता की सेवा का अप्रतिम उदाहरण

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा टाउन हॉल में रक्तदान शिविर आयोजित, उपायुक्त ने की शुरुआत

April 17, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में मेगा रक्तदान शिविर: मानवता की सेवा का अप्रतिम उदाहरण
Share on FacebookShare on Twitter

● भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के द्वारा टाउन हॉल, गढ़वा में किया गया मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

● उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, गढवा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

● उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान, मानव जाति के कल्याणार्थ बेहतरीन उपहार

● ब्लड डोनर सर्टिफिकेट से उपायुक्त को किया गया सम्मानित

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के द्वारा आज टाउन हॉल, गढ़वा में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम, मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, गढ़वा, डीपीएम जेएसएलपीएस आदि उपस्थित थें। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से उपायुक्त श्री जमुआर समेत अन्य मंचासिन पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, गढवा शेखर जमुआर ने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। यह मानव जाति के कल्याण के लिए सबसे बेहतरीन उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, जो मानव जाति की सच्ची सेवा है। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि किये गये रक्तदान का स्टोरेज ठीक से हो तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा इसी इसी प्रकार का रक्तदान शिविर नियमित रूप से संचालित हो। उन्होंने रक्तदान (Blood Donation) करने हेतु लोगों से अपील की एवं उनका उत्साह वर्धन किया। मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के पदाधिकारियों द्वारा उपायुक्त श्री जमुआर को जिले के नगर उंटारी अनुमंडल में अनुमंडल स्तरीय आयोजित मेगा रक्तदान शिविर के दौरान किये गये ब्लड डोनेशन के लिए ब्लड डोनर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि रक्तदान के क्षेत्र में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा का राज्य भर में द्वितीय स्थान है। उन्होंने इसी प्रकार से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए राज्य भर में गढ़वा जिले को प्रथम स्थान दिलाने हेतु लोगों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा रक्तदान करने के अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा की व्यवस्थाएं भी कराई गई है। उक्त मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के चेयरमैन डॉक्टर एमपी गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सेक्रेटरी डॉ. जेपी सिंह, ट्रेजरर् बृजमोहन प्रसाद, जॉइंट सेक्रेटरी नंदकुमार गुप्ता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा आयोजित किए गए इस मेगा रक्तदान शिविर में मौके पर ही कई पदाधिकारियों, कर्मियों एवं इच्छुक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर भास्कर कुमार द्वारा रक्तदान किया गया। साथ ही प्रखंडकर्मी विवेक गौतम तथा राजन द्विवेदी समेत मौके पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों द्वारा भी रक्तदान किए गयें।

मौके पर डीआईजी वाई.एस. रमेश, पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे, जिला एवं प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी, कर्मी, गणमान्य व्यक्ति, चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित! 07 अप्रैल का कार्यक्रम रद्द, प्रशासन ने जताया खेद – नई तारीख शीघ्र घोषित होगी
  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.