Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा DC का जोरदार ऐलान: “मुख्यमंत्री पशुधन योजना में एक भी गड़बड़ी नहीं, SC-ST-विधवा-दिव्यांग को पहले गाय-भैंस-बकरा, पारदर्शिता में कोई समझौता नहीं!”

24 नवंबर 2025: समाहरणालय में जिला स्तरीय बैठक, 75-90% अनुदान वाली दुधारू गाय-भैंस-बतख-पिग-पोल्ट्री योजनाओं की सूची फाइनल, DC ने दी तीव्र क्रियान्वयन की हरी झंडी!

November 26, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा DC का जोरदार ऐलान: “मुख्यमंत्री पशुधन योजना में एक भी गड़बड़ी नहीं, SC-ST-विधवा-दिव्यांग को पहले गाय-भैंस-बकरा, पारदर्शिता में कोई समझौता नहीं!”
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक सम्पन्न
  • उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश, पारदर्शिता एवं तीव्र क्रियान्वयन पर विशेष जोर
    **************************************

गढ़वा। समाहरणालय सभागार में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) के तहत प्रखंड स्तरीय चयनित लाभुकों की सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने की।

बैठक में योजना के सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रत्येक प्रखंड से प्राप्त लाभुक सूची का परीक्षण कर पात्रता मानदंडों के अनुरूप अनुमोदन के लिए विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बकरा पालन, बतख पालन, सुकर (पिग) पालन, पोल्ट्री पालन सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं लाभ वितरण प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पशुधन आधारित योजनाओं का सुदृढ़ क्रियान्वयन जिले के पशुपालकों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

  • 75/90 प्रतिशत अनुदान योजना पर विशेष जोर

बैठक में दुधारू गाय/भैंस वितरण योजना, कमधेनु डेयरी फॉर्म, पशु आहार एवं चारा विकास योजना तथा प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन, आपदा प्रभावित परिवारों और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता के साथ लाभान्वित किया जाए।

  • क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि लाभुक चयन से लेकर अनुदान वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीकी निगरानी और समयबद्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। बैठक में योजनाओं के तकनीकी पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि (गढ़वा एवं विश्रामपुर) समेत अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.