Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

डिस्पैच सेंटर पर पुख्ता व्यवस्थाएँ, मोबाइल-कैमरा पूर्ण प्रतिबंध, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निरंतर समन्वय के निर्देश – जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव की अपील की

February 22, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Share on FacebookShare on Twitter
  • *नगरपालिका आम निर्वाचन–2026*: *89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा-“निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”*
  • *मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, आयोग के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश*
  • *डिस्पैच सेंटर पर पुख्ता व्यवस्थाएँ, प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों ने की संयुक्त मॉनिटरिंग*
    *************************************

गढ़वा। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत गढ़वा जिले के तीनों नगर निकाय यथा गढ़वा नगर परिषद, नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर एवं नगर पंचायत मझीआँव में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को कुल 89 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को विधिवत रूप से रवाना किया गया।

बाजार समिति, गढ़वा में स्थापित डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों के लिए व्यापक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की गई थीं। सुबह से ही डिस्पैच कार्य प्रारंभ हो गया था, जिसकी सतत मॉनिटरिंग जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा की जा रही थी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार स्वयं निगरानी बनाए हुए थे।

*मतदान कर्मियों को किया गया विस्तृत ब्रीफिंग*

पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदान केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार से मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना प्रत्येक मतदान कर्मी की जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी नियमों, दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पोलिंग दलों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में त्वरित संचार और समाधान संभव हो सके।

*“निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेदारी”*

अपने संबोधन में उपायुक्त ने सभी मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेदारी है। आप सभी पूरी निष्ठा, सजगता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।”

*सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान*

डिस्पैच सेंटर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान सामग्री के वितरण से लेकर कर्मियों की सुरक्षित रवानगी तक प्रत्येक चरण की सघन निगरानी की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान सामग्री का सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित किया गया, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Related Posts

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026
गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.