Tuesday, April 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026 की तैयारियां फुल स्पीड पर! निर्वाचन प्रेक्षकों ने की समीक्षा – 50 वार्डों में 89 मतदान केंद्र, प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था पर गहन जायजा!

उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक; प्रेक्षकों को मतदान केंद्रों, सामग्री, प्रशिक्षण, व्यय निगरानी और एमसीएमसी की पूरी जानकारी – 23 फरवरी को मतदान सुनिश्चित करने पर जोर

February 9, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा नगर चुनाव 2026 की तैयारियां फुल स्पीड पर! निर्वाचन प्रेक्षकों ने की समीक्षा – 50 वार्डों में 89 मतदान केंद्र, प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था पर गहन जायजा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा पहुंचे प्रेक्षकों ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा
  • नगरपालिका चुनाव के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों से हुए अवगत
  • गढ़वा जिले के विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों ने लिया भाग, अबतक के किए गयें तैयारियों से कराया अवगत
    *************************************

गढ़वा। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गढ़वा पहुंचे निर्वाचन प्रेक्षकों ने 9 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, तीनों नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • नगर निकायवार तैयारियों की दी गई जानकारी

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी नगर निकायों के लिए नियुक्त प्रेक्षकों को एक-एक कर उनके क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदान कर्मियों के आवागमन की व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, वाहन व्यवस्था, प्रशिक्षण कार्यक्रम, निर्वाचन सामग्री, पोस्टल बैलेट तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग (एमसीएमसी) से संबंधित तैयारियों से अवगत कराया।

  • 50 वार्डों के लिए 89 मतदान केंद्र

प्रेक्षकों को बताया गया कि जिले के तीनों नगर निकायों में कुल 50 वार्डों के लिए चुनाव संपन्न कराया जाना है, जिसके लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही शस्त्रों का सत्यापन कार्य जारी है। व्यय कोषांग द्वारा एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी का गठन कर निगरानी की जा रही है।

  • निर्वाचन कर्मियों का प्रशिक्षण जारी

प्रशिक्षण कोषांग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 में संलग्न कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पहला प्रशिक्षण 7 फरवरी को संपन्न हुआ, जबकि द्वितीय एवं तृतीय चरण का प्रशिक्षण 16 एवं 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

  • बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, गढ़वा नगर परिषद (वर्ग–ख) के सामान्य प्रेक्षक रविंद्र गागराई एवं व्यय प्रेक्षक नवनीत कुमार सिंह, श्री बंशीधर नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक दिनेश कुमार रंजन एवं व्यय प्रेक्षक अंशु कुमार यादव, मझिआंव नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक लखीराम बास्के एवं व्यय प्रेक्षक अरुण कुमार एक्का,
आर.ओ. गढ़वा नगर परिषद राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, आर.ओ. मझिआंव संजय कुमार, आर.ओ. श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग के नोडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप,सामग्री कोषांग के रवीश राज,
परिवहन कोषांग के धीरज प्रकाश, प्रशिक्षण कोषांग के सुशील कुमार राय,मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग के पंकज कुमार गिरी सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति! वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गढ़वा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सड़क, पेयजल, शिक्षा-स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति! वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गढ़वा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सड़क, पेयजल, शिक्षा-स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर दिए सख्त निर्देश

April 13, 2026
तपोवन मंदिर को भव्य स्वरूप देंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर नवनिर्माण समिति को दिया पूरा सहयोग का आश्वासन
Jharkhand

तपोवन मंदिर को भव्य स्वरूप देंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर नवनिर्माण समिति को दिया पूरा सहयोग का आश्वासन

April 13, 2026
हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति! वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गढ़वा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सड़क, पेयजल, शिक्षा-स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर दिए सख्त निर्देश
  • तपोवन मंदिर को भव्य स्वरूप देंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर नवनिर्माण समिति को दिया पूरा सहयोग का आश्वासन
  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.