Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में आदिवासी हितों की पुकार: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने संवाद में दिलाया न्याय का भरोसा!

परिसदन भवन में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, भूमि लूट और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा, ncstgrams.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की अपील।

September 6, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में आदिवासी हितों की पुकार: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने संवाद में दिलाया न्याय का भरोसा!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार के माननीय सदस्या पहुंची गढ़वा

◆ अनुसूचित जनजाति समुदाय के गढ़वा जिला के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ परिसदन भवन में बैठक कर किया संवाद

◆ अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याणार्थ अनुसूचित जनजाति आयोग की भूमिका से लोगों को कराया अवगत

◆ उपस्थित समुदाय से अपनी-अपनी शिकायतों एवं विभिन्न विषयों से संबंधित मामलों को बताने को की गई अपील

डॉ० आशा लकड़ा, माननीय सदस्या, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति समुदाय के गढ़वा जिला के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ परिसदन भवन में बैठक आहूत कर संवाद की गई। संवाद कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व माननीय सदस्या श्रीमती लकड़ा ने जनजातीय समुदाय के उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों आदि से परिचय प्राप्त किया एवं गढ़वा जिले में अपने आगमन के उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया।

उक्त बैठक में संवाद के दौरान माननीय सदस्या श्रीमती लकड़ा द्वारा बताया गया कि देशभर के 705 से अधिक जनजातियों के विभिन्न समूहों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग कार्य करती है। उन्होंने आयोग की भूमिका से अवगत कराते हुए बताया कि जनजातीय समुदाय के हक-हुकूक व अधिकारों की रक्षा एवं उनके संरक्षण के लिए आयोग कार्य करती है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार देश के विभिन्न जनजातीय समुदायों के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न संवैधानिक प्रक्रियाओं के अंतर्गत कार्य करती है। माननीय सदस्या ने बताया कि यदि किसी जनजातीय समुदाय के विरुद्ध जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जाता है, हिंसा किया जाता है या बाजबरदस्ती भूमि की लूट, यौन शोषण, अपमान, अधिकारों का हनन अथवा अन्य अत्याचार किए जाते हैं तो आयोग द्वारा उन्हें फ्री ऑफ कॉस्ट न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने अपनी शिकायतों को दर्ज कराने हेतु ncstgrams.gov.in वेबसाइट से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त साइट पर अपनी शिकायतों को दर्ज कराई जा सकती है, जिस पर आयोग द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जनजातीय समुदाय के जन प्रतिनिधियों द्वारा माननीय सदस्या के समक्ष कुछ मामले रखे गयें, जिसमें भूमि की लूट, जनजातीय समुदाय के गांव में सड़क निर्माण कार्य नहीं होना, शिक्षा की कूव्यवस्था, विद्यालयों की कमी, वनाधिकार एवं राशन आदि से संबंधित विभिन्न मामलों के अंतर्गत अपनी-अपनी बातें रखी गई, जिसे माननीय सदस्या द्वारा लिखित रूप से आवेदन देने अथवा उपरोक्त दिए गए वेबसाइट ncstgrams.gov.in पर ऑनलाइन शिकायतों को दर्ज करने की बात कही गई। उन्होंने जनजातीय समुदाय के उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त कराया कि संवैधानिक प्रक्रियाओं के अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विभिन्न अधिकारों की रक्षा के लिए एवं सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए आयोग कार्य करती है तथा उन्हें न्याय दिलाती है। उन्होंने जनजातीय समुदायों के बीच अपने हक अधिकार को जानने की बात कही तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार के विषय में लोगों को विस्तार से अवगत कराया।

उक्त बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जनजातीय समुदाय के पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश आदि उपस्थित थें।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.