Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा योजनाओं पर डीसी की सख्त नजर: e-KYC, राशन वितरण और मोबाइल सीडिंग पर समयबद्ध कार्य के निर्देश!

उपायुक्त दिनेश यादव ने की NFSA और JSFSS की समीक्षा, पारदर्शिता और शत-प्रतिशत लक्ष्य पर जोर

August 8, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में खाद्य सुरक्षा योजनाओं पर डीसी की सख्त नजर: e-KYC, राशन वितरण और मोबाइल सीडिंग पर समयबद्ध कार्य के निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

गढ़वा। आज समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन मोड से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के अंतर्गत संचालित विभिन्न सूचकों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

आयोजित बैठक में निम्नलिखित प्रमुख सूचकों (Indicators) की समीक्षा की गई

  • NFSA लाभुकों का e-KYC – भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में e-KYC कार्य की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा शत-प्रतिशत e-KYC सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
  • Rightful Targeting लाभुकों की स्थिति – पात्र लाभुकों की सही पहचान एवं अपात्र लाभुकों के निरसन की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • सदस्यों/राशन कार्डों का जोड़-घटाव (NFSA एवं JSFSS) – नये पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने एवं अपात्र लाभुकों के नाम हटाने की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई।
  • प्रखण्डों से प्राप्त KPI डेटा – सभी प्रखण्डों द्वारा भेजे गए Key Performance Indicators (KPI) की समीक्षा कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
  • Deletion संबंधी विवरण – अपात्र लाभुकों के राशन कार्ड निरसन की सूची एवं प्रगति का आकलन किया गया।
  • जुलाई 2025 माह में NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण – वितरण की उपलब्धि की समीक्षा कर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
  • अगस्त 2025 माह में NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण – माह के प्रारंभ से अब तक की प्रगति का आकलन किया गया।
  • अगस्त 2025 माह में JSFSS अंतर्गत खाद्यान्न वितरण – वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई एवं लंबित वितरण को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
  • मई 2025 माह में चना दाल वितरण की स्थिति – लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • जिला वार मोबाइल नंबर सीडिंग की स्थिति – जिला स्तर पर मोबाइल नंबर सीडिंग प्रगति की समीक्षा की गई।
  • प्रखण्ड वार मोबाइल नंबर सीडिंग की स्थिति – सभी प्रखण्डों में मोबाइल नंबर सीडिंग कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि e-KYC एवं मोबाइल नंबर सीडिंग कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्यान्न वितरण की प्रगति प्रतिदिन मॉनिटर की जाए एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। अपात्र लाभुकों को सूची से हटाने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से की जाए। KPI डेटा के आधार पर प्रखण्डवार रैंकिंग तैयार कर प्रदर्शन में सुधार लाया जाए।

उन्होंने सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से अधिकारियों एवं लाभुकों के साथ संवाद बनाए रखें ताकि किसी भी स्तर पर लाभुकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक के अंत में उपायुक्त ने टीम भावना से कार्य करते हुए सभी लक्ष्यों की समय पर पूर्ति करने का आह्वान किया।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.