Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

July 12, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यकाल कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में भूमि कब्जा, पारिवारिक विवाद, भूमि सीमांकन, म्युटेशन, अनुकम्पा आधारित नौकरी, भूमि विवाद, मुआवजा आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम बरडीहा प्रखंड के की कलिंदा देवी ने अनुकंपा के आधार नौकरी देने के संबंध में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पति सुरेश रजवार प्रखंड कार्यालय बरडीहा में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थें, जिनकी मृत्यु उपरांत सरकारी पावनाओं का भुगतान व अनुकम्पा आधारित आश्रितों को नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने अनुकम्पा आधारित नौकरी हेतु अनुरोध किया है। उप विकास आयुक्त द्वारा मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा को निर्देशित किया गया। सदर प्रखंड अवस्थित बस स्टैंड गढ़वा में दुकान आवंटित कराने हेतु ललन ठाकुर द्वारा आवेदन समर्पित किया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्व से बस स्टैंड में उनका दुकान था, परंतु नए बस स्टैंड के के निर्माण हेतु दुकान को हटाया गया था। पुनः दुकान आवंटन हेतु उन्होंने फॉर्म भी भरा है, परंतु उन्हें दुकान आवंटित नहीं हो सकी। अतः उन्होने एक दुकान आवंटित करने का अनुरोध किया है। आवश्यक कार्रवाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा को निदेशित किया गया। डंडई प्रखंड के पचौर निवासी धर्मराज पासवान ने ग्राम पंचायत पचौर में स्वयं को चौकीदार के पद पर बहाल करने हेतु आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उक्त पंचायत में कोई भी चौकीदार नहीं है, आवश्यकतानुसार चौकीदार संबंधी सभी कार्य उनके द्वारा ही किया जाता है। उक्त के आलोक में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। सदर प्रखंड के ग्राम झूरा निवासी निरंजन कुमार तिवारी एवं मुकेश तिवारी आवेदन समर्पित करते हुए आवास योजना के तहत आवास देने के संबंध में अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्षा ऋतु में वर्षापात के कारण उनका मिट्टी का मकान गिर कर ध्वस्त हो चुका है, जिसके चलते रहने में कठिनाई हो रही है। बारिश का पानी शेष बचे स्थानों पर प्रवेश कर रही है एवं आवारा पशुओं से भी खतरा है। उप विकास आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया। इस प्रकार बारी-बारी से अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.