Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा जिले में शांतिपूर्ण मतदान: पुलिस अधीक्षक ने जताया आभार

पुलिस अधीक्षक का बयान: "निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था"

November 14, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा जिले में शांतिपूर्ण मतदान: पुलिस अधीक्षक ने जताया आभार
Share on FacebookShare on Twitter

● मतदान समाप्ति के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

● जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया संग आवश्यक जानकारी को किया साझा

● गढ़वा जिला में विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न

● कुल मतदान प्रतिशत 68.42% की गई दर्ज

● मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु जिले के मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा में संलग्न जवानों एवं मीडिया कर्मियों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया धन्यवाद

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे द्वारा संयुक्त रूप से विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त गढ़वा जिले में निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया एवं मीडिया के साथ आवश्यक जानकारी को साझा किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को किया गया, जिसमें सभी मतदाताओं, आम नागरिकों, मतदान कर्मियों, पुलिस के पदाधिकारियों एवं जवानों तथा मीडिया कर्मियों का अपेक्षित सहयोग मिला, जिसके कारण विधानसभा आम चुनाव 2024 को आज दिनांक 13 नवंबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। इसके अतिरिक्त उन्होंने आवश्यक जानकारी साझा करते हुए बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 अन्तर्गत गढ़वा जिला के 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 419614 मतदाता थें, जिसमें 214962 पुरुष एवं 204652 महिला मतदाता हैं। 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 440321 मतदाता थें, जिसमें 228076 पुरूष एवं 212245 महिला मतदाता है। 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में PWD मतदाताओं की कुल संख्या 9153 थी, जिसमें 4816 पुरूष एवं 4337 महिला मतदाता हैं। 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में PWD मतदाताओं की कुल संख्या 8619 थें, जिसमें 4678 पुरूष एवं 3941 महिला मतदाता हैं। 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 20759 मतदाता थें, जिसमें 8649 पुरूष एवं 12110 महिला मतदाता हैं। 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 21049 मतदाता थें, जिसमें 8985 पुरूष एवं 12064 महिला मतदाता हैं। 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 2341 मतदाता थें, जिसमें 955 पुरूष एवं 1386 महिला मतदाता हैं। सभी वृद्ध 85+ मतदाताओं को वोट देने के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थी। 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 2448 मतदाता थें, जिसमें 1102 पुरुष एवं 1346 महिला मतदाता हैं। विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त गढ़वा जिलान्तर्गत 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में Women Managed PS-07, Youth Managed PS-02, PwD Managed PS-01 and Unique PS-02 स्थापित किया गया था। वहीं 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में Women Managed PS-03 and Unique PS-01 स्थापित किया गया था। 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में P-1 एवं P+1 में कुल- 06 बूथ थें, जिसमें चिनिया में बूथ नं०- 331, 334, 335 एवं रमकंडा में बूथ नं० 426, 444 एवं 445 शामिल थें। 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 455 जबकि 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 502 थी। 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अनुमानित मतदान प्रतिशत 68.59 रही जबकि 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुमानित मतदान प्रतिशत- 68.26 रही। जबकि दोनो विधानसभा क्षेत्र का कुल औसत मतदान प्रतिशत 68.42 दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक ने भी अपने संबोधन में मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु जिले के मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा में संलग्न जवानों एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया था। चुनाव प्रकिया के दरम्यान किसी भी प्रकार की ऐसी शिकायत नही आई, जिसमे प्राथमिकी दर्ज की जाय।

विभिन्न समय अंतरालों में गढ़वा जिले के विधानसभा क्षेत्र 80 एवं 81 में पूर्वाह्न 09 बजे तक पोलिंग प्रतिशत 80- गढ़वा में 13.23% जबकि 81- भवनाथपुर में 13.58% (दोनों का कुल मतदान प्रतिशत 13.41%) रहा। इसी प्रकार पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 80- गढ़वा में 29.63% एवं 81- भवनाथपुर में 31.09% (दोनों का कुल मतदान प्रतिशत 30.38%) रहा। वहीं अपराह्न 01 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 80- गढ़वा में 47.03% एवं 81- भवनाथपुर 46.48% (दोनों का कुल मतदान प्रतिशत 46.75%) रही। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। उत्साह भरे माहौल में मतदाताओं ने मतदान प्रकिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई। अपराह्न 03 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 80- गढ़वा में 60.71% जबकि 81- भवनाथपुर में 61.39% (दोनों का कुल मतदान प्रतिशत 61.06%) दर्ज की गई। अपराह्न 05 बजे तक 80- गढ़वा का मतदान प्रतिशत 68.59% जबकि 81- भवनाथपुर का 68.26% रही। इस प्रकार दोनों विधानसभा क्षेत्रों का कुल मतदान प्रतिशत 68.42% दर्ज की गई।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.