Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: जनता दरबार: समस्याओं का समाधान, प्रशासन की तत्परता!

गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायतें, दिए त्वरित निदेश

May 7, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जनता दरबार: समस्याओं का समाधान, प्रशासन की तत्परता!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को किया गया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान, अनुकम्पा आधारित नौकरी समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम केतार प्रखंड के परसोडीह के ग्रामीणों में रविंद्र पाल व बबन साह आदि ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए तत्कालीन डीलर जिनका लाइसेंस रद्द है, को पुन: लाइसेंस निर्गत नहीं करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि परसोडीह के तत्कालीन डीलर के विरुद्ध पूर्व में ही राशन के तहत खाद्यानों की कालाबाजारी करने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त के समक्ष किया गया था, जिसके फलस्वरुप जांच प्रक्रिया में आरोपों की पुष्टि हो जाने के उपरांत संबंधित डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि संबंधित डीलर द्वारा पुन: लाइसेंस निर्गत किए जाने के संबंध में कार्य किये जा रहे हैं, जो जनहित में ठीक नहीं है। अतः उन्होंने संबंधित डीलर को पुन: लाइसेंस निर्गत नहीं करने का अनुरोध किया है। इसी प्रकार केतार प्रखंड के ही केतार निवासी राजनाथ राम ने बिंदु राम के खेत में तालाब निर्माण योजना के कार्यान्वयन को रोकने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि तालाब निर्माण योजना के तहत तालाब निर्माण का कार्य स्वयं उनके अर्थात राजनाथ राम के खेत में करने हेतु स्वीकृत है। परंतु फर्जी कागजात एवं दस्तावेज के आधार पर लाभुक के खेत में तालाब निर्माण न कराकर बिंदु राम के खेत में कराया जा रहा है। अतः उन्होंने पूरे मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सदर प्रखंड के ओबरा निवासी एवं देवी माता आजविका सखी मंडल के स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने नया जन वितरण प्रणाली का दुकान चालू करने के संबंध में सामूहिक रूप से आवेदन समर्पित किया है। उनके द्वारा बताया गया कि पिछले तीन वर्षों से ज्यादा समय से उन लोगों के द्वारा स्वयं सहायता समूह का संचालन किया जा रहा है एवं बैंक के खाता का भी संचालन किया जा रहा है। अत: उन्होंने अपने आजीविका समूह के नाम से एक नया जन वितरण प्रणाली दुकान आवंटित करने का आग्रह किया है। आवेदन समर्पित करने वालों में रीमा देवी, ललिता देवी व अनीता देवी आदि का नाम शामिल है। आज के जनता दरबार में आमजनों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित अन्य मामले भी प्राप्त हुए, जिनके समाधान हेतु उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
Jharkhand

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”

February 23, 2026
गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.