Thursday, April 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

गढ़वा में आयोजित जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, आवास और रोजगार सृजन समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

December 24, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज मंगलवार को नये समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम मेराल से आये रवि कुमार गुप्ता ने अपने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त द्वारा उनके बन्द किये गए प्रज्ञा केंद्र का कोड फिर से चालू करने को लेकर विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया। वहीं ग्राम बलिगढ़ से आये ताहिर अंसारी ने अपने आवेदन के द्वारा उपायुक्त से कृषि ऋण माफी हेतु अनुरोध किया। डंडई से आये मनीष कुमार ने उपायुक्त को अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि उनके यहां के जनवितरण दुकानदार पारस नाथ प्रसाद के द्वारा प्रत्येक माह लाभुकों के खाद्यान्न से लगातार की जाती है। इसके संबंध में लाभुकों के द्वारा लिखित शिकायत एम0ओ0 से किया गया। जिसकी जाँच रिपोर्ट एम0ओ0 के द्वारा डीएसओ कार्यालय को भेज दिया गया किंतु तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक उक्त जनवितरण दुकानदार के ऊपर कोई कार्यवाई नहीं किया गया है। अतः उन्होंने दुकानदार के ऊपर उचित कार्यवाई करने की बात कही। वही ग्राम डुमरिया से आये मनु प्रताप शुक्ला ने अपने आवेदन के जरिये पूर्व में दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्यवाई करने के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि फर्जीवाड़ा करके उनके जमीन को विरेन्द्र तिवारी के द्वारा हड़प लिया गया है।


इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

April 9, 2026
दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
Jharkhand

दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस

April 9, 2026
मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
Jharkhand

मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

April 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
  • दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
  • मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.