Saturday, March 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में भ्रष्टाचार पर सख्ती! राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तत्काल निलंबित किया – ₹10,000 की अवैध मांग का आरोप सिद्ध, विभागीय कार्रवाई शुरू!

जनता दरबार में मिली शिकायत और कॉल रिकॉर्डिंग पर हुई कार्रवाई – उपायुक्त दिनेश यादव बोले: भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहिष्णुता, जनता से निर्भीक शिकायत की अपील

February 12, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में भ्रष्टाचार पर सख्ती! राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तत्काल निलंबित किया – ₹10,000 की अवैध मांग का आरोप सिद्ध, विभागीय कार्रवाई शुरू!
Share on FacebookShare on Twitter
  • भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

गढ़वा। जिले में सुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक,अंचल कार्यालय भंडरिया, शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उक्त कार्रवाई 03 फरवरी 2026 को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त एक लिखित शिकायत एवं कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मौजा-जनेवा, खाता संख्या-111, प्लॉट संख्या-863, रकबा-4.28 एकड़ भूमि से संबंधित जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के एवज में ₹10,000 (दस हजार रुपये) की अवैध मांग की गई थी।
प्राप्त शिकायत के आलोक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि हुई तथा संबंधित पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण में भी राशि मांगने की बात स्वीकार की गई। यह आचरण सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रतिकूल पाया गया।
तदनुसार, झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम 9(1) के तहत शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय, खरौंधी निर्धारित किया गया है, जहाँ वे नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
साथ ही, अंचल अधिकारी, भंडरिया को निर्देशित किया गया है कि आरोप पत्र का गठन कर विभागीय कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त दिनेश यादव ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रहा है। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध मांग या अनियमितता की सूचना निर्भीक होकर प्रशासन को दें।

Related Posts

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 6, 2026
बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
Jharkhand

बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

March 6, 2026
नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.