Monday, March 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा समीक्षा बैठक

February 20, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा समीक्षा बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु गठित कोषांगों द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों एवं अबतक की गई कार्रवाई तथा तैयारियों के निमित विभिन्न कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

समाहरणालय स्थित सभागार में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी एवं अबतक की गई कार्रवाई के निमित विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर गठित सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों से एक-एक कर समीक्षा की गई। इनमें मुख्य रूप से पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन सेल, इलेक्टोरल सेल एवं EVM मैनेजमेंट सेल, ट्रेनिंग सेल, MCC, MCMC, लॉ एंड ऑर्डर सेल, कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, स्वीप सेल, आईटी सेल, पोस्टल बैलट, EDC सेल, मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल, मेटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल, कंट्रोल रूम एवं हॉटलाइन सेल, ऑब्जर्वर सेल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सेल, स्ट्रॉन्ग रूम सेल, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्यूनिकेशन प्लान सेल, जिला डॉक्यूमेंटेशन सेल, नॉमिनेशन एवं रिसीविंग सेल, एमसीएमसी सेल, वेलफेयर सेल एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन सेल की एक एक कर बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उक्त कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अपने अधीनस्थ पदाधिकारी/कर्मियों को सुनिश्चित करें। साथ ही सभी को सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की बात कही गई। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को स्वीप एक्टिविटी के तहत चुनाव पाठशाला समेत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कराने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से भी अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक जिले के योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे जिले के मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर रतन कुमार सिंह समेत विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.