Tuesday, April 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सड़क सुरक्षा में बड़ा बदलाव: गढ़वा जिले की उपायुक्त की निर्णायक बैठक

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए ठोस कदम, ब्लैक स्पॉट सुधार और जागरूकता अभियानों पर जोर

April 29, 2025
in Jharkhand, Top News
सड़क सुरक्षा में बड़ा बदलाव: गढ़वा जिले की उपायुक्त की निर्णायक बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

● सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की गई। उक्त समीक्षात्मक बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मेदिनीनगर, पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल गढ़वा, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं नगर परिषद व नगर पंचायत आदि संबंधित विभागों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। पूर्व में की गई बैठक की कार्यवाही प्रतिवेदन के आधार पर विभागवार समीक्षा करते हुए बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर नें जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश से माह जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक जिलान्तर्गत हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रकाश द्वारा बताया गया कि माह जनवरी 2025 से मार्च 2025 के बीच कुल 47 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 28 लोगों की मृत्यु व 35 लोग घायल हुए हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सहायक अभियंता को निदेश दिया गया कि शहर के सघन आबादी वाले घनी क्षेत्रों से बड़ी गाड़ियों को न लाकर गढ़वा बाईपास से आवागमन प्रारम्भ कराएं, जिससे कि गढ़वा शहर को जाम से निजात मिल सके। साथ ही वैसे स्थान जहाँ ग्रामिण सड़कें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों को जोड़ती है तथा मार्ग में पड़ने वाले स्कूल के पास सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सभी प्रकार के उपाय यथा- Speed Breaker, Rumble strip, रेडियम, साइनेज आदि लगाया जाए, जिससे की सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। उपस्थित सहायक अभियंत्ना को निदेश दिया गया कि सड़क निर्माण हो रहे जगहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित समुचित उपाय सप्ताह दिनों के अंदर किये जायें, जिससे की सड़क दुघर्टनाओं में कमी लायी जा सके। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण से संबंधित सड़कों के मुख्य जगहों पर Ambulance, Life support system Ambulance आदि की व्यवस्था कराने का निदेश दिया गया। वहीं राष्ट्रीय उच्च पथ पथ प्रमंडल, मेदिनीनगर एवं पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि जिले में अवस्थित तीनो ब्लैक स्पॉट- अन्नराज घाटी, गुलरिया ढोड़ा तथा बुढ़ा परास (टेढ़ी पुल) के कार्य प्रगति में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं। अन्नराज घाटी के Curve को सीधा करने संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही वैसे स्थान जहाँ ग्रामीण सड़कें भारतीय राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ प्रमण्डल की सड़कों को जोडती है तथा मार्ग में पड़ने वाले स्कूल के पास सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सभी प्रकार के उपाय यथा- Speed Breaker, Rumble strip, Radium आदि लगाया जाए, जिससे की सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। सभी उपस्थित कार्यपालक/सहायक अभियंता को निदेश दिया गया कि निर्माणधीन सड़को पर भी सड़क सुरक्षा से संबंधित समुचित उपाय किये जायें। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गढ़वा जिला में एक ट्रैफिक थाना का सृजन करने, एमभी एक्ट के तहत कार्रवाई करने एवं शहर के मुख्य स्थानों का चयन करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। बिना हेलमेट Over speeding, Black film, Under age तथा स्टंट करते हुए पाए गये वाहन चालकों/मालिकों पर कार्रवाई करते हुए उनका लाईसेंस निलंबन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा को भेजने का भी निदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के तहत सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार द्वारा गढ़वा जिला में 108 एंबुलेंस समेत कुल 26 एम्बुलेंस परिचालित होने की जानकारी दी गई। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत एम्बुलेंस उपलब्ध कराने एवं खराब पड़े हुए एंबुलेंस को अविलंब ठीक कराने का निर्देश दिया गया। वहीं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग गढ़वा के तहत वैसे सभी विद्यालय के प्रबंधक को ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया, जहां बस एवं अन्य वाहनों का उपयोग किया जाता है। साथ ही सड़क सुरक्षा प्रबंधक गढ़वा को विद्यालयों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति, ब्लैक स्पॉट, सड़क अतिक्रमण, जागरूकता कार्यक्रम आदि पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, माननीय सांसद एवं विधायक प्रतिनिधिगण समेत सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थें।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित! 07 अप्रैल का कार्यक्रम रद्द, प्रशासन ने जताया खेद – नई तारीख शीघ्र घोषित होगी
  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.