Wednesday, October 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा – स्वीप कार्यक्रम के तहत “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संग काफी संख्या में पदाधिकारियों/कर्मियों एवं जिलावासियों ने दौड़ लगाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

May 9, 2024
in Jharkhand
गढ़वा – स्वीप कार्यक्रम के तहत “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संग काफी संख्या में पदाधिकारियों/कर्मियों एवं जिलावासियों ने दौड़ लगाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में गढ़वा जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर आज स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय गढ़वा परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 5:30 बजे के करीब “रन फॉर वोट” कार्यक्रम समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ और चिनिया मोड़ होते हुए रंका मोड़ में जाकर समाप्त हुआ।

“रन फॉर वोट”

“रन फॉर वोट” कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संग सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कर्मी, सभी पुलिस विभाग के जवान, स्कूली बच्चें, डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकन एवं काफी संख्या में जिला वासियों ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता के नारे के उद्घोषणा के साथ दौड़ लगाकर सभी ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

 

लोगों को संबोधित भी किया

वहीं रंका मोड़ पहुंचने के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त द्वारा लोगों को संबोधित भी किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के हर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि 13 में 2024 को पलामू लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन आप सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपने घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। साथ हीं उन्होंने आमजनों से भी अपील किया कि आप अपने स्तर से अन्य मतदातओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित करते हुए कहा

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के मतदाता निर्भीक होकर भय मुक्त महौल में नैतिक मतदान करें। वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत हमारा प्रयास है कि जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा सके। साथ हीं कार्यक्रम में भाग लिए सभी के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय निवासी अरविंद तिवारी द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सभी के समक्ष एक बेहतरीन गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित

रन पर वोट कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपरोक्त के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद समेत जिले के अन्य पदाधिकारी, कर्मी, पुलिस विभाग के जवान, स्वीप डिस्ट्रिक्ट आइकन, स्कूली बच्चे एवं काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा रुख, NCORD बैठक में अफीम-गांजा और अवैध नशीली दवाओं पर शिकंजा कसने के आदेश
Jharkhand

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा रुख, NCORD बैठक में अफीम-गांजा और अवैध नशीली दवाओं पर शिकंजा कसने के आदेश

October 28, 2026
अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा एक्शन, टास्क फोर्स की बैठक में नामजद FIR और सख्त निगरानी के आदेश
Jharkhand

अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा एक्शन, टास्क फोर्स की बैठक में नामजद FIR और सख्त निगरानी के आदेश

October 28, 2026
नेशनल लेवल पर चमका झारखंड का पतरातू! ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में मिला प्रतिष्ठित सिल्वर बनयान अवॉर्ड, नई दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान
Jharkhand

नेशनल लेवल पर चमका झारखंड का पतरातू! ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में मिला प्रतिष्ठित सिल्वर बनयान अवॉर्ड, नई दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

October 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा रुख, NCORD बैठक में अफीम-गांजा और अवैध नशीली दवाओं पर शिकंजा कसने के आदेश
  • अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा एक्शन, टास्क फोर्स की बैठक में नामजद FIR और सख्त निगरानी के आदेश
  • नेशनल लेवल पर चमका झारखंड का पतरातू! ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में मिला प्रतिष्ठित सिल्वर बनयान अवॉर्ड, नई दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.