Thursday, April 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में बालू खनन की नई सुबह: ई-नीलामी के लिए उपायुक्त का पारदर्शिता पर जोर

18 बालूघाटों की ऑनलाइन नीलामी की तैयारी, जिला स्तरीय समिति की बैठक में समयबद्ध कार्य के निर्देश

August 21, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में बालू खनन की नई सुबह: ई-नीलामी के लिए उपायुक्त का पारदर्शिता पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड बालू खनन नियमावली-2025 के तहत गढ़वा में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
  • जिले में 18 बालूघाटों की ई-नीलामी पर मंथन, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश
  • बालू खनन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

गढ़वा। झारखंड सरकार द्वारा लागू बालू खनन नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत कैटेगरी-2 के बालू निपेक्ष से खनन का संचालन अब ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में खान एवं भूतत्व विभाग, झारखंड सरकार, रांची के सचिव के आदेशानुसार गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

  • पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने बालूघाटों के संचालन, ई-नीलामी की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके और आमजन को इसका अधिकतम लाभ मिले।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी नीलामी को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए, जिससे जिले में बालूघाटों का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके।

  • जिले में 18 बालूघाटों की होगी नीलामी

इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने जिला स्तरीय समिति के सदस्यों को बताया कि जिले में सोन एवं उत्तरी कोयल नदी से कुल 18 बालूघाट चिन्हित किए गए हैं, जिनकी नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

  • उन्होंने जानकारी दी कि –

एक व्यक्ति या एजेंसी को अधिकतम दो बालूघाट ही आवंटित होंगे।

यदि कोई व्यक्ति/एजेंसी झारखंड के अन्य जिलों में भी इस प्रक्रिया में भाग लेती है, तो उन्हें पूरे राज्य में दो से अधिक बालूघाट नहीं दिए जाएंगे।

  • समिति के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इनमें अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, कार्यपालक अभियंता डेविड तिर्की, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री चंद्रशेखर पटेल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Posts

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

April 9, 2026
दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
Jharkhand

दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस

April 9, 2026
मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
Jharkhand

मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

April 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
  • दिवंगत जे.एन. सिंह जी के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को दिया ढांढस
  • मां कामाख्या के चरणों में झुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! गुवाहाटी में की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.