Tuesday, March 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा रंका प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित अनुमंडल स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन

January 17, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा रंका प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित अनुमंडल स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा रंका प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित अनुमंडल स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा रंका प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित अनुमंडल स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का उपायुक्त शेखर जमुआर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम मे भाग लिया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद द्वारा स्वागत भाषण देते हुए मंच पर उपस्थित उपायुक्त समेत सभी जन प्रतिनिधियों, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित किसानों भाइयों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कृषि मेला का आयोजन

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा कृषि मेला का आयोजन कर कृषकों को खेती से जुड़ी समस्याओं को दूर करना है, साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे आप कृषि मेला में कृषि विशेषज्ञ के समक्ष साझा कर अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कृषि मेला का मुख्य उद्देश्य खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पुरानी पीढ़ी के तकनीक को छोड़कर हमें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज हम नई तकनीक की सहायता से अच्छी उपज कर अच्छी खेती से अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।

कृषि भाइयों के प्रति आभार जताया

मंच से संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी कृषि भाइयों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसान मेला या किसान गोष्ठी का मतलब आपसी तालमेल होना है। कृषि विभाग के सभी लोग आज यहां आपकी समस्याओं को दूर कर आपको अच्छी उपज की खेती करने के बारे में बेहतर जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आपको खेती से जुड़ी कोई भी समस्या है तो उसे कृषि विशेषज्ञों के साथ साझा करें। कृषि के क्षेत्र में विकास कैसे हो, कृषक के आए में वृद्धि कैसी हो, इन सभी से जुड़ी विषयों पर आज हमारे कृषि विशेषज्ञों द्वारा आपको प्रशिक्षित किया जाएगा।

कृषि मेला का लाभ लेने का अपील किया

उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को कृषि मेला का लाभ लेने का अपील किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषकों के हित में कई योजनाएं संचालित है, जिसका लाभ लेकर वह अच्छी खेती कर सकते हैं एवं अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने हरियाणा एवं पंजाब जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए बताया कि झारखंड राज्य में भी निरंतर कृषकों द्वारा अच्छे उपज एवं उन्हें बढ़ावा देने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कृषकों को अपनी मिट्टी की गुणवत्ता की जांच अवश्य करने का अपील किया, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खेती की जा सके। साथ हीं ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को कहा गया।

प्रचार प्रसार का एक प्रमुख बिंदु है

जेएसएलपीएस की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में कुल 1 लाख 40 हज़ार महिलाएं जेएसएलपीएस से जुड़ी है, उनके माध्यम से भी हम कृषि से जुड़े विभिन्न जानकारी आप तक पहुंचाते हैं। जेएसएलपीएस प्रचार प्रसार का एक प्रमुख बिंदु है। आज जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। कुछ महिलाएं खेती के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य कर रही है। हमारे जीवन में समस्या है लेकिन हमें सशक्त होने की आवश्यकता है। हमें निरंतर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते रहना चाहिए। 15वीं वित्त के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है। खेती में पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही सोन कनहर पाइपलाइन योजना पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता अच्छी होगी जिसका लाभ सीधा सीधा किसानों को मिलेगा। वह खेती के लिए भी पानी का उपयोग कर पाएंगे।

पेयजल की योजनाएं

उन्होंने क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण एवं अन्य पेयजल की योजनाएं आवश्यकता अनुसार देने की भी बात कही। बीज वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के माध्यम से आने वाले बीजों को ससमय पर किसानों को दिया जा रहा है। ब्लॉकचेन के माध्यम से बीज वितरण पर निगरानी रखी जा रही है जिससे सभी किसान भाइयों को समय-समय पर सरकार द्वारा प्राप्त होने वाले बीज तथा अन्य कृषि से जुड़ी सामग्री पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्र की भी व्यवस्था की गई है जिससे आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंचायत स्तर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा भी एक एक कर कृषि मेला से जुड़े अपने मंतव्यों एवं सुझावों को रखा गया।

योजनाओं की जानकारी दी गई

कृषि मेला में कृषि, भूमि संरक्षण, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर कृषकों को खेती एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी स्टालों का निरीक्षण किया एवं प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ हीं कृषि मेला में आयोजित कृषि प्रदर्शनी का भी उपायुक्त ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

साग सब्जियां का प्रदर्शनी लगाया गया

कृषि प्रदर्शनी में क्षेत्र के किसानों द्वारा एक से बढ़कर एक उपजाए साग सब्जियां का प्रदर्शनी लगाया गया। जिसका उपायुक्त ने एक-एक कर निरीक्षण किया। साथ हीं प्रदर्शनी में अच्छा खेती करने वाले तीन किसान भाइयों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष, माननीय सांसद प्रतिनिधि, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, परियोजना उप निदेशक (आत्मा) समेत काफी संख्या में कृषक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
  • महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.